Weather Update : यूपी, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में 5 दिन होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट 

IMD Weather Update - देशभर के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। मार्च के महीने में भीषण गर्मी के बीच अब बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते दिनों बारिश और ओलावृष्टि होने से मौसम सुहावना हो गया था अब फिर से पारा बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन यूपी, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, हरियाणा-पंजाब समेत  कई राज्यों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। आईये नीचे खबर में जानते हैं किस किस दिन कहां होगी बारिश - 

 

HR Breaking News - (Delhi Ka Mausam)। उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में बारिश वाला मौसम बन गया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब-हरियाणा तक आज मौसम में बदलाव आया है। हिमालय क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मार्च के आखिरी हफ्ते में बरसात का सिलसिला शुरू होगा। दिल्ली एनसीआर (Delhi ka Mausam) में आज से आसमान में बादल नजर आने लगेंगे। मौसम विभाग ने कई जगहों पर बरसात होने का भी अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिम भारत के अन्य इलाकों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब के साथ चंडीगड़ (Chandigarh Weather) में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 


31 मार्च तक होगी बारिश -


मौसम विभाग (IMD Weather) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश का एक दौर 26-27 मार्च और दूसरा 28 से 31 मार्च के बीच देखने को मिलेगा। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी होने और तेज हवाएं चलने के साथ कई इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इससे यूपी, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, हरियाणा (Haryana Ka Mausam), पंजाब जैसे राज्यों में भी 31 मार्च तक तेज बरसात होने की संभावना है। 

IMD ने बताया इस दिन होगी बरसात -

26 से 27 मार्च और 29 से 30 मार्च को दिल्ली-NCR में वर्षा हो सकती है।
27 मार्च को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ होगी बारिश
26 से 27, 29 से 30  मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में आंधी, बारिश का अलर्ट
28 से 30 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बारिश और बर्फबारी के आसार
25 से 29 मार्च को पूर्वोत्तर के ज्यादातर राज्यों में बारिश होने के आसार 

 


IMD के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा (Punjab-Haryana Mausam) और चंडीगढ़ में 26 और 27 मार्च को गरज चमक के साथ बरसात होगी। उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से मौसम बदलेगा। उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) में 27 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 27 मार्च को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली से लेकर पंजाब और हरियाणा तक फिर मौसम बदलेगा और 29-30 मार्च को आंधी के साथ बारिश होगी। 


दिल्ली में 30 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम - 


दिल्ली (Delhi Weather Update) में 26 मार्च को बादल छाएंगे और बिजली चमकने के साथ बरसात होगी। इस दौरान कहीं-कहीं ये तेज हवाएं आंधी भी चल सकती है। 27 मार्च को भी दिल्ली में ऐसा ही मौसम रहेगा। हल्की से तेज बारिश कई इलाकों में हो सकती है। नोएडा (Noida mausam), गाजियाबाद और NCR के अन्य इलाकों में भी 2 दिन ऐसे ही गरज-चमक के साथ बरसात गिरेगी। 28 मार्च को मौसम साफ रह सकता है। लेकिन 29 मार्च से एक बार फिर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिल सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं से भी तापमान को कम करेगी। 30 मार्च को भी हल्की बारिश, बिजली गिरने और आंधी आने का अलर्ट है।