Weather Update : दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब -हरियाणा समेत इन राज्यों में 2 दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Kal ka mausam - देश के लगभग सभी राज्यों का मौसम बदल रहा है। मार्च का महीना खम्त होने वाला है और गर्मी कहर बरपा रही है। कुछ दिनों से हो रही बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में हल्की गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब -हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (IMD Rain Alert)। मार्च का महीना कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है लेकिन बारिश का दौर अगले कई दिनों तक जारी रहने वाला है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में तीन और पश्चिम विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने वाले हैं जिसकी वजह से उत्तर पश्चिम भारत में गरज चमक के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है। 


इन राज्यों में बरसेंगे बादल - 


पंजाब-हरियाणा, दिल्ली (Delhi Ka Mausam) और चंडीगढ़ में 26 मार्च को तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है वहीं, राजस्थान में 28 मार्च को बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है और गरज चमक के साथ बारिश तेज हो सकती है।

हिमालय क्षेत्र में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) में 29 मार्च को गरज चमक और तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। 29 मार्च को एक बार फिर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़ से पंजाब तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है।

दिल्ली में इस दिन होगी बारिश - 


दिल्ली में आज 24 मार्च से मौसम (Delhi Ka Mausam) लगातार बादल छाये रहने की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री दर्ज किया जा सकता है, जबकि पश्चिम विक्षोभ के कारण 26 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश दिल्ली (Delhi Weather) के मौसम को कूल कर सकती है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में बिजली गिरने के भी संकेत दिए हैं खराब मौसम के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। 27 से 28 मार्च को भी बादल छाए रहने के आसार हैं, जबकि 29 मार्च फिर से हल्की बारिश होने का अलर्ट है। 


IMD ने बताया किस दिन किस राज्य में होगी बारिश - 


26 मार्च को दिल्ली, पंजाब-हरियाणा (Punjab-Haryana Mausam) और चंडीगढ़ में, फिर 29 मार्च को इन्हीं इलाकों में बरसात
26 से 27 मार्च को मध्य भारत में छिटपुट से हल्की बारिश
23 से 25 मार्च तक महाराष्ट्र (Maharashtra Ka Mausam) के मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश की संभावना
26 और 27 मार्च को फिर बारिश, 27-29 मार्च को पश्चिम बंगाल में बरसात
23 से 26 मार्च तक हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh weather) में बारिश और बर्फबारी होने के आसार
23 और 27 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना उत्तराखंड में 


बिहार और झारखंड में भी कई दिनों तक बरसेंगे बादल - 


पूर्वोत्तर क्षेत्र में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 24, 27 और 28 मार्च 2026 को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। कोंकण और केरल के कुछ इलाकों में भी मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। बिहार (Bihar ka mausam) में भी 26 और 27 मार्च को और ओडिशा और झारखंड में भी 27 से 28 मार्च को बारिश देखने का मिल सकती है। 

 पश्चिम बंगाल (west bengal weather) में आज तेज बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी भारत की बात करें तो 23 से 27 मार्च के दौरान पश्चिम बंगाल से लेकर सिक्किम तक बारिश होने की पूरी संभावना बन रही है। इसके साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे हवाएं भी चलेंगी।