Mosam Update : मौसम को लेकर हरियाणा, यूपी समेत 6 राज्यों के लिए अलर्ट जारी, जाने बारिश होगी या गिरेगा पाला
Weather Alert : उत्तर भारत में मकर संक्रांति के दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। 14 जनवरी के दिन देशभर में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। मौसम विभाग ने 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट उत्तर भारत के 6 राज्यों में जारी किया गया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की आशंका भी जताई जा रही है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, हरियाणा, कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
HR Breaking News (Weather Alert Today) 14 जनवरी को देश भर में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन लोग पतंगबाजी का लुत्फ उठाते हैं हालांकि पतंगबाजी के लिए मौसम के साथ की भी बहुत ज्यादा जरूरत होती है क्योंकि पतंगबाजी के लिए साफ मौसम बेहद जरूरी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के 6 राज्यों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा पड़ सकता है। इसी के साथ-साथ कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के आसार पहाड़ी इलाकों में ज्यादा जताए जा रहे हैं।
मकर संक्रांति पर बारिश के आसार
14 जनवरी को उत्तर भारत के 6 राज्यों में घने कोहरे (Dense Fog Alert) के आसार बताई जा रहे हैं। इन राज्यों में घने कोहरे के साथ-साथ शीत लहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। बात करें पहाड़ी क्षेत्रों की तो वहां बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
जानें दिल्ली के कल के मौसम का हाल
दिल्ली में मकर संक्रांति के दिन मौसम करवट बदल सकता है। सुबह के समय में तेज रफ्तार हवा के साथ शीतलहर (Cold Wave) चलने की उम्मीद है। दिन में मौसम साफ रहेगा, जिससे लोग आसानी से पतंगबाजी कर सकेंगे। दिल्ली का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
यूपी के कल के मौसम का हाल
यूपी में 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन शीतलहर का अलर्ट (Cold Wave Alert Today) जारी किया गया है। कानपुर, बरेली, लखनऊ, आगरा, अमेठी, अमरोहा, भदोही, इटावा, बुलंदशहर, आजमगढ़, जौनपुर, हमीरपुर, मेरठ और बाराबंकी में शीतलहर का यह अलर्ट जारी है। शीतलहर के साथ-साथ यहां घना कोहरा भी पड़ेगा। लखनऊ का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार के कल के मौसम का हाल
मकर संक्रांति के दिन बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बिहार में मकर संक्रांति के दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर के साथ-साथ घना कोहरा (Fog Alert Today) भी लोगों को परेशान करेगा। पटना, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, दरभंगा, गया, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा, पूर्णिया, बक्सर, कटिहार, बेगूसराय और लखीसराय में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। पटना में मकर संक्रांति के दिन अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हरियाणा के कल के मौसम का हाल
हरियाणा (Haryana Weather Alert) में मकर संक्रांति के दिन भीषण ठंड बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। हरियाणा में मकर संक्रांति के दिन शीतलहर के साथ-साथ तेज रफ्तार हवाएं भी चलेंगी। नारनौल, हिसार और गुरुग्राम में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
कश्मीर के कल के मौसम का हाल
जम्मू कश्मीर में मकर संक्रांति के दिन बर्फबारी (Snowfall) हो सकती है। पहलगाम, गुलमर्ग, अनंतनाग, बारामुला और उधमपुर में मकर संक्रांति के दिन बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी होने से पर्यटक मौसम का पूरा आनंद ले पाएंगे। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान के कल के मौसम का हाल
राजस्थान (Rajasthan Weather Alert) में भी मकर संक्रांति के दिन शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को शीतलहर से बचने की चेतावनी दी गई है। राजस्थान के सीकर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, अलवर, कोटपूतली और फलोदी में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश के कल का मौसम का हाल
मध्य प्रदेश (MP Weather Alert) में मकर संक्रांति के दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग ने चंबल, दतिया, टीकमगढ़, शिवपुरी और निवाड़ी में शीतलहर के साथ-साथ घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में कल अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, पंचमढ़ी और शहडोल में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है।