{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Weather Update : अब गर्मी आएगी या होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Weather Update : इन दिनों मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। देश के कुछ हिस्सों में जहां भारी बारिश के चलते बाढ़ आई हुई है, वहीं कुछ हिस्सों में लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

 

HR Breaking News (Weather Update) वर्तमान में देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग मौसम की स्थितियां देखने को मिल रही हैं। इस बार जहां देश में मानसून की एंट्री अपने तय समय से पहले ही हो चुकी है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी होने से पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न शहरों में असर साफ देखने को मिल रहा है।

 
वर्तमान में देश के कई शहरों में तेज गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए सभी बारिश (Weather Update) का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मौसम को लेकर भारीतय मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर से लेटेस्ट अपडेट जारी किया गया है। 

मानसून का बेसब्री से इंतजार
 

तय समय से पहले ही मानसून ने देश में दस्तक दे दी थी इसके बावजूद भी कई राज्यों के लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। सभी लोग यह जानना चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में मानसून (Weather Update) की एंट्री कब होगी।

इस बीच भारतीय मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि देश के बाकी शहरों में मौसम कैसा रहने वाला है और मानसून की एंट्री बाकी शहरों में कब होगी। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके क्षेत्र में मानसून की दस्तक कब होगी तो पढ़े हमारी पूरी खबर। 

दिल्ली में 3-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान
 

ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से भविष्यवाणी की गई है कि देश के बाकी शहरों में किस  दिन मानसून दस्तक देगा और वहां के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। भारतीय मौसम (Weather Update) विभाग के अनुसार दिल्ली व उत्तर-पश्चिम भारत में लगभग एक सप्ताह तक लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

इसके बाद कहीं जाकर यहां बारिश होने की संभावना विभाग ने जताई है। विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार राजधानी दिल्ली में आगामी 5 दिनों तक तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। इस दौरान दिल्ली के तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होगी। इससे यहां के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 

मंगलवार को 44 डिग्री पहुंचेगा तापमान
 

बीते दिन यानी शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। वहीं, आईएमडी की ओर से अंदेशा जताया गया है कि मंगलवार को (Weather Update) यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

अगर विभाग का यह पूर्वानुमान सही जाता है तो यह इस सीजन का सबसे गर्म सप्ताह होगा। वहीं, आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्मी 16 मई को हुई थी। इस दिन अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

एक हफ्ते से आगे नहीं बढ़ा मानसून
 

देश में इस साल वैसे तो मानसून की दस्तक समय से पहले ही हो गई थी। हालांकि अब पिछले एक सप्ताह से मानसून की रफ्तार थम सी गई है। पिछले एक हफ्ते से मानसून (Weather Update) आगे की ओर नहीं बढ़ा है। शुष्क हवा के चलते मानसून की रफ्तार में रुकावट आई है और 29 मई से मानसून की रफ्तार थम सी गई है।  


वहीं, आईएमडी की ओर से अनुमान लगाया गया है कि 12 जून से 18 जून के बीच मानसून आगे की ओर बढ़ेगा।  दक्षिण पश्चिम मानसून के समय से पहले आने के चलते देश के कई हिस्सों में इतनी ज्यादा गर्मी नहीं हुई है। 


सामान्यता मानसून जून के अंत तक देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचता है। इसी के साथ 8 जुलाई (Weather Update) तक मानसून की दस्तक पूरे देश में हो जाती है।  वहीं, राजधानी दिल्ली में 27 जून तक आमतौर पर मानसून की एंट्री हो जाती है। 
 

मानसून को लेकर एक अधिकारी की ओर से कहा गया है कि कमजोर मानसून प्रवाह और उत्तर-पश्चिमी दिशा से शुष्क हवा के प्रवेश के चलते 12 जून तक मानसून (Weather Update) काफी कमजोर रहने वाला है।

वर्तमान में मानसून की रफ्तार में एक लंबे समय के लिए यह अवरोध देखा जा रहा है। वहीं, उनका यह भी कहना है कि जून के तीसरे सप्ताह में मानसून की रफ्तार फिर से तेज हो जाएगी। 


 

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से इस दौरान कई राज्यों में लू के चलते चेतावनी जारी की है। विभाग की ओर से जिल राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है उनमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान (Weather Update) शामिल हैं।

आईएमडी साइंटिस्ट नरेश कुमार ने कहा है कि वैसे तो देश के कई भागों में तापमान सामान्य से कम है। हालांकि आगामी 4-5 दिनों में इसमें बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, उनका यह भी कहना है कि 9 जून से राजस्थान व 10 जून से पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, यूपी और मध्य प्रदेश में हीटवेव (लू ) चलने  का सिलसिला शुरू हो सकता है। 

स्काइमेट मौसम विज्ञान के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन दोनों ही वर्तमान में कमजोर हो गए हैं। वहीं कुछ हिस्सों में मानसून की बारिश 13 जून से शुरू होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सहित पश्चिमी हिमालय में सूखे मौसम की स्थिति बनी रहेगी।

10 जून से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी की ओर से एक अधिकारी ने कहा कि 3-4 दिनों में  दक्षिणी प्रायद्वीप में मानसून फिर से सक्रिय होगा और इसके बार केरल, कर्नाटका और तमिलनाडु में भारी बारिश होगी।