Weathet Update : दिल्ली-UP से हिमाचल तक 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश-ओले और तेज हवाएं चलने का अलर्ट 

IMD Mausam update : देशभर के राज्यों में मौसम बदलने वाला है। अब एक बार फिर से बारिश वाला सिलसिला शुरू होने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी से हिमाचल तक साथ अलग-अलग राज्यों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। आईए जानते हैं कहां-कहां बारिश होगी।

 

HR Breaking News - (Mausam update)। देश के लगभग सभी राज्यों में सर्दी का असर अब खत्म हो गया है और गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली से लेकर पटना और भोपाल तक अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि गर्मी से पहले कई राज्यों में बारिश शुरू होने वाली है। पूरे देश में लगातार मौसम तेजी से बदल रहा है।

मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले कुछ ही घंटे के अंदर देश के कई राज्यों में बारिश, ऑलावृष्टि और तेज हवाओं का कहर देखने को मिल सकता है। इसको लेकर मौसम विभाग ने कल ही अलर्ट जारी कर दिया था। आईएमडी ने कई जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है। तगड़ी बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ स्थानीय मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से ऐसा मौसम बनेगा। 

मौसम विभाग (IMD Weather Update) की ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, कई राज्यों में काले बादल छाए रहेंगे और  गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश देखने को मिलेगी। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मैदानी इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक काम हो सकता है। इसे एक बार फिर ठंड का एहसास होगा। 

उत्तर भारत में एक बार फिर से ठंड और कोहरे की वापसी हो सकती है। दरअसल, तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश और ओलावृष्टि होने की वजह से तापमान में बड़ी गिरावट आ सकती है और एक बार फिर सुबह और शाम जोरदार ठंड का एहसास होगा। 

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम - 


दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम (Delhi NCR ka Mausam) पूरी तरह से साफ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संकेत नजर नहीं आ रही है। कई दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है दिन के समय तेज धूप निकलने से फरवरी के महीने में मार्च वाले गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह शाम हल्की ठंड का एहसास होता है, लेकिन अब जनवरी वाली कड़ाके की ठंड में विदाई ले ली है। 


क्या यूपी में होगी बारिश - 


उत्तर प्रदेश में मौसम स्थिर रहेगा। मौसम विभाग (UP Ka Mausam) ने बारिश और तूफान को लेकर कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि पश्चिमी और तराई क्षेत्र में सुबह की समय ठंड का असर बढ़ेगा। सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और बरेली जैसे जिलों में सुबह हल्का कोहरा नजर आएगा। तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकलने से हल्की गर्मी का एहसास होगा। 

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी - 

उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) के पर्वतीय इलाकों में मौसम अब करवट ले रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इससे ठंड दोबारा बढ़ेगी। पहाड़ी रास्तों पर फिसलन की स्थिति बन सकती है। इसके लिए मौसम विभाग (IMD Weather) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

बिहार-झारखंड में होगी बारिश - 


मौसम विभाग (IMD Weather Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में अगले 24 घंटे मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना बहुत कम है। हालांकि, तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी। पटना, गया, दरभंगा, सिवान सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास होगा। 


झारखंड के मौसम (Weather Update) की बात करें तो राज्य के कई जिलों में सुबह के समय हल्के बादल नजर आएगा। रांची, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ में हल्की बरसात होने की संभावना है। मौसम के इस बदलाव से तापमान सामान्य स्तर पर बना रहेगा और लोगों को दिन-रात के तापमान में अंतर का अनुभव होगा। 

पंजाब और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम - 


पंजाब और हरियाणा (Haryana Ka Mausam) के मौसम की बात करें तो अगले कई दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। पंजाब के अमृतसर पटियाला, फरीदकोट, फिरोजपुर और गुरदासपुर में सुबह घना कोहरा नजर आने की संभावना है। इससे विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है इसका असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ सकता है। 

यहां आंधी तूफान के साथ होगी बारिश - 


मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Mausam) में 26 और 27 फरवरी के दौरान मौसम में बदलाव होगा। मनाली, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में बारिश होने की संभावना है। बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आएगी और सुबह के समय कड़ाके की ठंड का एहसास होगा। जम्मू कश्मीर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई गई है।


मध्य प्रदेश बारिश और ओले गिरने का अलर्ट - 


मध्य प्रदेश में मौसम (MP Mausam Update) एक बार फिर बदल रहा है। सिवनी, मंडला, बालघाट, मुरैना, शिवपुरी सहित कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज आंधी तूफान का भी अनुमान है मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।