1, 2, 3 और 4 अक्टूबर 2026 को कैसा रहेगा मौसम
4 October tak ka Mausam - देश भर में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है तो कई जगहों पर पिछले काफी दिनों से बारिश नहीं हुई है और सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। दिन और रात का तापमान तेजी से गिर रहा है इस बीच मौसम विभाग ने 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर के बीच मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में बारिश होगी या नहीं?
HR Breaking News - मौसम को लेकर आईएमडी ने हाल ही में नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि 4 अक्टूबर तक मौसम कैसा रहेगा। मानसून की विदाई के बाद कमजोरी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसके चलते कई जगहों पर गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश (Rain Alert) हो सकती है। पिछले 24 घंटे में भी देश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है जिससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना बना हुआ है।
उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में कैसा रहेगा मौसम - (Barish Kab Hogi)
आईएमडी (IMD Weather) के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर में 2 से 4 अक्टूबर, उत्तराखंड में 1 से 4 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर तेज आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है। पूर्वी राजस्थान, हरियाणा (Haryana ka Mausam), दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 29 सितंबर को कुछ जगहों पर तेज तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है।
1 से 4 अक्टूबर के बीच मध्य भारत में होगी बारिश - (Mausam Update)
मध्य भारत के मौसम की बात करें तो पूर्वी मध्य प्रदेश (MP Weather Update) में 1 से 2 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ में 1 से 4 अक्टूबर के दौरान कई जगहों पर आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है जिसके चलते मौसम कूल बना रहेगा और हल्की ठंडका एहसास होगा।
पूर्वी भारत में बदलेगा मौसम - (Rain Alert)
पूर्वी भारत में भी मौसम करवट बदल रहा है। आईएमडी (IMD Rain Alert) ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 1 से 4 अक्टूबर गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, यूपी, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 1 से 4 अक्टूबर, बिहार में 1 अक्टूबर को तेज आंधी तूफान और बिजली कड़कने के साथ बरसात होगी। बिहार (Bihar ka Mausam) में 1 अक्टूबर को कुछ जगहों पर हल्की तो कई स्थान पर तूफानी बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने का भी अनुमान है।
पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश के आसार - (kal ka Mausam)
पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में 4 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर (Manipur weather), मिजोरम, त्रिपुरा में इस अवधि में हल्की बरसात होगी। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 30 सितंबर को तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश में 3 से 4 अक्टूबर कई जगहों पर मूसलाधार बारिश होगी।
पश्चिमी भारत में तेज बारिश का अलर्ट - (Barish ka Alert)
पश्चिमी भारत के कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 1 से 4 अक्टूबर (4 October ka Mausam) के बीच जोरदार बारिश देखने को मिलेगी। सौराष्ट्र कच्छ में 1 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। वहीं गुजरात क्षेत्र में भी 1 अक्टूबर को झमाझम बारिश हो सकती है। इन सभी राज्यों में मौसम विभाग ने आज तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है और खराब वेदर के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।