{"vars":{"id": "93802:4123"}}

16 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम

16 October 2026 tak ka Mausam - देश भर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई राज्यों में बारिश का दौर थम चुका है। वहीं कुछ राज्यों में अब एक बार फिर से बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने हाल ही में देश के कई राज्यों में 16 अक्टूबर तक गरज- चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा।

 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में गरज- चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून लौट चुका है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटे में बिहार (Bihar Rain Alert) में सबसे ज्यादा 120 से 200 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, उड़ीसा में भी 70 से 110 मिलीमीटर बारिश हुई है।


उत्तर पश्चिम भारत के इन राज्यों में होगी बारिश - 


मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर में 10, 13 और 16 अक्टूबर को कई जगहों पर गरज चमक और तेज आंधी तूफान के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है। हिमाचल और उत्तराखंड (Uttarakhand weather) में 10 से 16 अक्टूबर 11 अक्टूबर और 14 से 15 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर में हल्की बरसात होगी।


हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 10 से 16 अक्टूबर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP Rain Alert) में 11 अक्टूबर और 14 से 16 अक्टूबर, पश्चिमी राजस्थान में 10 से 11 अक्टूबर और 16 अक्टूबर, पूर्वी राजस्थान में 10 से 11 अक्टूबर को कई जगहों को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा हरियाणा (Haryana ka Mausam), चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 12 अक्टूबर को कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

मध्य भारत में 16 अक्टूबर तक जारी रहेगी बारिश - (IMD weather update)


मध्य भारत के मौसम की बात करें तो यहां पश्चिम मध्य प्रदेश (MP me Barish) में 11 से 12 अक्टूबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 10 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ में 12 से 16 अक्टूबर को काफी जगह पर बारिश देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ में 12 से 14 अक्टूबर को आंधी-तूफान बिजली कड़कने और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है।

पूर्वी भारत में तेज बारिश का अलर्ट - (Rain Alert)


पूर्वी भारत में भी मौसम बदल रहा है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 10 से 11 अक्टूबर (october ka mausam) के बीच बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 12 से 16 अक्टूबर, उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 से 11 और 16 अक्टूबर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 10 अक्टूबर और 14 से 16 अक्टूबर, झारखंड (Jharkhand weather) में 10 से 13 अक्टूबर, बिहार में 10 से 11 और 15 से 16 अक्टूबर, उड़ीसा में 10 से 16 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होगी। उड़ीसा में 10 अक्टूबर को आंधी-तूफान और बिजली गिरने कीआशंका है। 

पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 से 6 दिन खराब रहेगा मौसम - 


पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में 10 से 11 अक्टूबर और 15 से 16 अक्टूबर, असम मेघालय में 10 से 11 और 13 से 16 अक्टूबर (16 October ka mausam), नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 10 से 16 अक्टूबर के दौरान कई जगहों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। 10 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 10 से 11 अक्टूबर को अन्य राज्यों को आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।