{"vars":{"id": "93802:4123"}}

1 दिसंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम

1 December 2026 tak ka Mausam - देश भर में मौसम करवट बदल रहा है। बारिश की गतिविधियों में कमी आई है और मौसम साफ बना हुआ है। लेकिन अब ठंड का असर देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय गाना कोहरा छाने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की चेतावनी जारी की है।

 

 

 

HR Breaking News - भारत में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है तो वहीं उत्तर भारत के राज्य में जोरदार ठंड पड़ने लगी है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा में सबसे ज्यादा कोहरा छाया रहा है। यहां दृश्यता 50 से 199 मीटर दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो गई है जिसे मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से नीचे आएगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

 

 


पूर्वी भारत में होगी बारिश - 

 


पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 25 से 26 नवंबर (26 november ka mausam) के बीच कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 27 नवंबर से 1 दिसंबर के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बरसात हो सकती है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 

 

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में होगी तेज बारिश -

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 25 नवंबर से 1 दिसंबर, केरल में 29 नवंबर से 1 दिसंबर, लक्ष्यद्वीप में 29 नवंबर तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 25 से 28 नवंबर, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 25 नवंबर को अलग-अलग जगह पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्य बरसात हो सकती है। वहीं केरल में 25 से 28 नवंबर के बीच बहुत भारी (Rain Alert) बरसात देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में 25 से 27 नवंबर के बीच तेज आंधी तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई है

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा -

पश्चिम और मध्य भारत में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने अगले एक हफ्ते तक पश्चिम भारत और मध्य भारत के किसी भी राज्य में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि यहां ठंड बढ़ेगी।

सुबह और शाम के समय धुंध नजर आ सकती है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 25 से 27 नवंबर, 25 से 28 नवंबर के दौरान हरियाणा (Haryana Mausam), चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब 25 से 29 नवंबर के बीच हिमाचल प्रदेश, 25 से 26 नवंबर के दौरान उड़ीसा में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है।