{"vars":{"id": "93802:4123"}}

11 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम

11 November 2026 tak ka Mausam - सर्दियों आ गई है लेकिन आसमान में अभी भी काले बादल छाए हुए हैं और रुक रुककर बरसात हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कई दिनों तक बरसात जारी रहेगी। IMD ने देश के  7 से ज्यादा राज्यों में 11 नवंबर तक मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने 11 नवंबर तक बारिश का नया अलर्ट जारी किया है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर प्रचंड चक्रवर्ती तूफान अब कमजोर हो चुका है लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसकी वजह से आज से लेकर 11 नवंबर तक अलग अलग राज्यों में झमाझम बरसात होगी। मौसम विभाग के मुताबिक अब चक्रवर्ती तूफान उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ेगा। जहां कमजोर होकर एक निम्न बहाव क्षेत्र में बदल जाएगा। 

 

 

मध्य भारत में 1 हफ्ते खराब रहेगा मौसम - 


मध्य भारत (MP ka Mausam) के मौसम की बात करें तो पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 नवंबर, विदर्भ में 5 से 5 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 5 से 6 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 5 नवंबर को तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है और इस दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बरसात देखने को मिलेगी। 


पूर्वी भारत में  6 दिन रुक रुककर होगी बारिश - (Barish ka Alert)


मौसम विभाग ने पूर्वी भारत में अगले 6 दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है। 8 से 11 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश होगी। 5 से 7 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उड़ीसा में, 9 से 11 नवंबर के दौरान पश्चिम बंगाल में, 5 नवंबर तथा 9 से 11 नवंबर को झारखंड में हल्की बरसात होगी। उड़ीसा (Orissa me barish) में 5 से 5 नवंबर को आंधी-तूफान के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 50 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी और कुछ इलाकों में बिजली गिर सकती है। 


दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 11 नवंबर तक खराब रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग (IMD weather) के अनुसार दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 5 से 6 नवंबर और 9 से 11 नवंबर, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे में 5 से 11 नवंबर, लक्षद्वीप, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 11 नवंबर तक बारिश जारी रहेगी। उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 5 से 5 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 5 से 11 नवंबर, तेलंगाना में 5 से 7 नवंबर (7 November mausam) को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है।


उत्तर पश्चिम, पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में साफ रहेगा मौसम 


उत्तर पश्चिम, पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में मौसम (IMD weather update) साफ बना हुआ है। यहां बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह में यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि कुछ जगहों पर हल्के बादल नजर आ सकते हैं। लेकिन ज्यादा जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में बदलाव होने से सुबह-शाम ठंड महसूस होगी।