29 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम
29 November 2026 tal ka Mausam : देश भर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। बारिश की गतिविधियों में कमी आई है और तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। इस बीच मौसम विभाग ने 29 नवंबर तक बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। सुबह-शाम हल्का कोहरा भी नजर आएगा। इस बीच कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बरसात होने की भी संभावना है। पिछले 24 घंटे के मौसम (mausam update) की बात करें तो मेघालय में 70 से 110 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं मेघालय, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में होगी भारी बारिश - (weather update)
मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 23 नवंबर और 27 से 29 नवंबर, केरल माहे में 23 नवंबर और 28 से 29 नवंबर, लक्षद्वीप में 24 नवंबर और 29 नवंबर 30 कर्नाटक में 24 से 27 नवंबर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 23 से 27 नवंबर, आंध्र प्रदेश यनम और रायलसीमा में 23 से 29 नवंबर, तेलंगाना में 24 से 25 नवंबर को कुछ जगहों पर गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा 24 से 26 नवंबर (26 november ka mausam) को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल 24 से 27 नवंबर को केरल और माहे, लक्ष्य द्वीप में 25 से 28 नवंबर को बहुत भारी बरसात होने का अनुमान है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा गिरफ्तार से तेज हवा चलेगी।
पश्चिम और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम - (Barish Alert)
पश्चिम और मध्य भारत में मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग ने यहां किसी भी राज्य में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि तापमान में गिरावट आने से दिन में भी ठंड महसूस होगी। अगले एक हफ्ते तक मौसम सामान्य बना रहेगा।
इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा - (kal ka mausam)
आईएमडी (IMD Weather) ने असम और मेघालय में 24 से 25 नवंबर, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा में 23 नवंबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 से 24 नवंबर, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 23 से 25 नवंबर के बीच घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है।