{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Gehu ka Bhav November 2026 : गेहूं की कीमतों में लगातार गिरावट, दिल्ली से इंदौर तक जानें कहां क्या है कीमत

Gehu ka Bhav November 2026 : गेहूं की बिजाई का सीजन चल रहा है और इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। गेहूं की कीमतों में पिछले काफी दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है। आज 13 नवंबर को भी गेहूं का भाव कमजोर रहा है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं देश की प्रमुख मंडियों में गेहूं का ताजा भाव

 

HR Breaking News - बाजार में इस समय गेहूं की कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई है। आज 13 नवंबर को गेहूं की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर धान की कीमतों में जबरदस्ती की देखने को मिल रही है। सरसों के रेट (sarso ka rate) भी आज हाई रहे हैं। गेहूं की कीमतों में जारी गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। हालांकि कुछ मंडियों में गेहूं का अधिकतम भाव 3,000 प्रति क्विंटल के आसपास रहा है। बता दें कि गेहूं की क्वालिटी और किस्म के अनुसार सभी मंडियों में भाव अलग-अलग है।

देश की प्रमुख मंडियों में गेहूं की कीमत - (gehu mandi bhav)


आज दिल्ली (delhi gehu mandi rate) में मिल क्वालिटी गेहूं की कीमत 2940 से 2960 रुपए प्रति क्विंटल के बीच कारोबार कर रही है। पटना में गेहूं की कीमत 2880 रुपए क्विंटल, श्रीगंगानगर में 2860 रुपए क्विंटल, लखनऊ में 2810 रुपए क्विंटल, लुधियाना में 2800 से ₹2900 क्विंटल, कोटकपूरा में ₹2800 क्विंटल, मध्य प्रदेश, इंदौर में 2900 से 2970 रुपए प्रति क्विंटल ,मलिवाज में 2800 से 3050 रुपए प्रति क्विटल भाव रहा है।


2 दिन में गेहूं 90 रुपये सस्ती - 


दाहोद में 2 दिन में गेहूं (gehu ka rate) ₹90 सस्ती होकर 2850 से 2875 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गई है। एक्सपर्ट के अनुसार 2840 का स्तर मजबूत माना जा रहा है। अगर भाव इस तरह से ऊपर बने रहते हैं तो आने वाले दिनों में तेजी देखने को मिल सकती हैं। अगर रेट और ज्यादा डाउन आते हैं तो भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। 


आटा, मैदा, सूजी की कीमतों में बड़ा बदलाव - 


गेहूं के साथ ही आटा (Flour Rate), मैदा, सूजी की कीमतों में भी लगातार बदलाव जारी है। आज पटना में आटा ₹1500 रुपए 49 किलो प्रति बोरी, मैदा 1550 रुपए प्रति बोरी, सूजी 1770 रुपए 49 किलो प्रति बोरी रही है। लखनऊ में आटा ₹3000 क्विंटल, मैदा (maida ka bhav) ₹3200 रुपए क्विंटल, सूजी ₹3400 क्विंटल बिकी है। गोरखपुर में आटा 3070 रुपए क्विंटल, मैदा 3070 रुपए क्विंटल, सूजी 3230 क्विंटल, चोकर 2960 रुपए क्विंटल बिका है। कई मंडियों में पिछले दिन की तुलना में ₹20 प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई है। 


सरकारी गोदाम में 4 करोड़ टन गेहूं जमा - 


ताजा रिपोर्ट के अनुसार सरकारी गोदाम में 4 करोड़ टन से ज्यादा गेहूं का स्टॉक (wheat stock) जमा है। OMSS के तहत साप्ताहिक ई- नीलामी की मात्रा बढ़कर करीब 2 लाख टन हो गई है। तमिलनाडु और गुजरात के टेंडर परिणाम अभी आने बाकी हैं। 


2027 में बढ़ेगा गेहूं का उत्पादन - 


साल 2025 में गेहूं (gehu Bhav) का उत्पादन लगभग 117.19 मिलियन टन रहा। वहीं 2026 में यह बढ़कर 120.7 मिलियन टन पर पहुंच गया। यानी गेहूं उत्पादन में 1207 लाख टन की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 5 साल में गेहूं की औसत पैदावार करीब 111.8 मिलियन टन रही है। 

एक्सपर्ट का अनुमान है कि 2027 सीजन में गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी और उर्वरक सब्सिडी से किसानों में बुवाई का रुझान बढ़ा है। हालांकि 2027 की फसल का असली फैसला अप्रैल और मई के मौसम पर निर्भर करेगा। अल नीनो (El Nino Update) की निगरानी बेहद जरूरी है। कुछ क्षेत्रों में सामान्य से ज्यादा बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है, जो गेहूं के लिए अनुकूल हो सकती है। मौसम अनुकूल रहा तो आने वाले सीजन में गेहूं का उत्पादन बढ़ सकता है।