Wheat Price : सरसों के बाद अब गेहूं में तेजी, इतने हो गया 1 क्विंटल का रेट 

Wheat Price hike : गेहूं के भाव में काफी दिनों से लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इससे किसानों को मुनाफा हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर उपभोक्ताओं की जेब ढ़ीली हो गई है। गेहूं के रेट बढ़ने से आटे के भाव सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। गेहूं के रेट (wheat rate today) में लगातार हो रही बढ़ौतरी के चलते अब गेहूं के रेट MSP से ऊपर जा पहुंचे हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं गेहूं का लेटेस्ट प्राइस - 

 

HBN News TV (Gehu Mandi Bhav)। गेहूं उत्पादक किसानों को इस बार तगड़ा मुनाफा हो रहा है। दरअसल, देश की ज्यादातर मंडियों में गेहूं का भाव सातवें आसमान पर है। सरकार ने इस बार गेहूं का MSP 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है और लगभग सभी मंडियों में गेहूं के दाम MSP से उपर चल रहे हैं। गेहूं में तेजी आने से मंडियों में इसकी आवक भी बढ़ी है।

अब किसानों की ओर से स्टॉक की गई गेहूं भी मंडियों (mandi bhav today) में पहुंचने लगी है। इस सीजन की शुरुआत की तुलना में अब किसानों को गेहूं का अधिक भाव मिल रहा है। कई मंडियों में गेहूं के भाव में उलटफेर देखने को मिल रहा है।

गेहूं में आई इतनी तेजी - 


गेहूं के भाव (Gehu ka taja Bhav) में जबरदस्त तेजी आई है। देश की ज्यादातर मंडियों में गेहूं का रेट सातवें आसमान पर है। इस बार गेहूं का एमएसपी (wheat  MSP) 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। अधिकतर राज्यों की मंडियों में गेहूं का न्यूनतम रेट इसके आसपास ट्रेंड कर रहा है। अधिकतम रेट की बात करें तो यह 3600 रुपये के आसपास है। राजस्थान व मध्य प्रदेश में गेहूं के दामों (wheat rate hike)  में ज्यादा बढ़ौतरी देखी गई है।

उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव-  (UP mandi bhav) 

इटावा मंडी में गेहूं का रेट 3450 
लखनऊ मंडी में गेहूं के दाम 3360 
मुरादाबाद, कानपुर, गोरखपुर, बलिया, मेरठ की मंडियों में गेहूं के दाम 3550  

राजस्थान व पंजाब में गेहूं का ताजा भाव - (rajasthan wheat price) 

राजस्थान की जयपुर मंडी में गेहूं के दाम 3520 
जोधपुर में सरसों का रेट 3310 
बस्सी मंडी में गेहूं का रेट 3411 
श्री गंगानगर में गेहूं का भाव 3400 
पंजाब की कपूरथला मंडी में गेहूं 3561
बठिंडा में रेट सरसों रेट 3510 
लुधियाना, जालंधर, अमृतसर की मंडियों में भी गेहूं 3500 

मध्य प्रदेश में गेहूं के दाम -(MP wheat price) 


विदिशा मंडी में शरबती गेहूं के अधिकतम दाम 3610 
भोपाल, बीना, इंदौर मंडी में भी गेहूं के दाम 3600 से 3700 


साल के आखिर तक इतने हो सकते हैं गेहूं के रेट -

 

बाजार जानकारों ने बताया है कि इस साल के आखिरी महीन तक गेहूं के दाम (gehu ka rate) और बढ़ सकते हैं। यह 4000 रुपये क्विंटल तक पहुंच सकती है। अब आने वाले कुछ ही दिनों में ब्याह शादी  और त्यौहारों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में आटे के रेट (wheat flour price) बढ़ने का असर गेहूं के दामों (gehu ka taja bhav) पर पड़ सकता है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब मार्च तक गेहूं के भाव में ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। अभी तक भाव में कुछ स्थिरता रही है, लेकिन दिसंबर के बाद तगड़ी उथल पुथल गेहूं के भाव में हो सकती है।