Wheat Price : स्थिर हो गई गेहूं की कीमत, जानें क्या चल रहे हैं दाम

Mandi Rate : देशभर की मंडियों में अभी गेहूं के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। जहां कुछ जगहों पर गेहूं के भावएमएसपी के आसपास या नीचे टिके रहे हैं। वहीं, कई मंडियों में भाव एमएसपी से ऊपर चल रहे हैं, लेकिन अब इसी उतार-चढ़ाव के बीच गेहूं की कीमतें (Wheat Mandi Rate) स्थिर हो गई है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि मंडियों में गेहूं के दाम क्या चल रहे हैं।
 

HR Breaking News (Mandi Rate) बीते कुछ दिनों गेहूं की कीमतों में खूब उछाल देखा गया है, लेकिन अब गेहूं मंडियों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। अब इस उतार-चढ़ाव के बाद आज 1 फरवरी 2026 को मंडियों में गेहूं की कीमतें (Wheat Mandi Rate Today) स्थिर हो गई है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि मंडियों में प्रति क्विंटल गेहूं के दाम क्या चल रहे हैं। 

 

यूपी मंडियों में गेंहू की आवक


यूपी की मंडियों में प्रति क्विंटल गेहूं 2,400-2,660 रुपये के बीच बेचा जा रहा है। आवक की बात करें तो फतेहपुर की बिंदकी मंडी में गेहूं की आवक (UP Wheat Mandi Rate) 390 टन रिकॉर्ड की गई है, जहां भाव 2,540 रुपये से 2,600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा है। इसके साथ ही हरदोई मंडी में गेहूं की आवक (Arrival of wheat in Hardoi market)  206.9 टन और औरैया मंडी में गेहूं की आवक 185 टन रही है, जहां किसानों को 2,500 रुपये से ऊपर का भाव मिल रहा है।

 

इन मंडियों में इतना रहा गेहूं का अधिकतम भाव 


इसके साथ ही प्रयागराज, बाराबंकी, गोंडा और प्रतापगढ़ मंडियों में गेहूं के भाव (Wheat prices in Pratapgarh markets)  2,600 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं और कोसीकलां मंडी में अधिकतम 2,660 रुपये का भाव रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही बलरामपुर, बांदा और फर्रुखाबाद की मंडियों में गेहूं का भाव 2,500 रुपये के आसपास रहा है।

इन मंडियों में गेहूं की आवक रही बेहद कम 


वहीं, कई मंडिया ऐसी है, जहां गेहूं की आवक (arrival of wheat) बेहद कम रही है, लेकिन इसके बाद भी मौजुदा दाम कमजोर नहीं पड़े हैं। इस दौरान बुलंदशहर की सियाना मंडी, बहराइच की नानपारा मंडी और मथुरा की कोसीकलां मंडी में सीमित आवक के बाद भी किसानों को बंपर मुनाफा हुआ है। इन मंडियों में कमजोर आवक के चलते भी किसानों को फायदा हुआ है।


उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं के ताजा रेट   


यूपी की अन्य मंडियों में गेहूं के भाव की बात करें तो यूपी के आगरा जिले की जगनेर मंडी में गेहूं का भाव (Wheat price in Jagner Mandi)  2500 से 2550 रुपये प्रति क्विंटल पर चल रहा है और खैरागढ़ मंडी में 2560-2580 प्रति क्विंटल पर बेचा जा रहा है। अलीगढ़ की चरा मंडी में गेहूं के न्यूनतम भाव 2550 से अधिकतम भाव 2570 रुपये पर चल रहे हैं और औरैया मंडियों में गेहूं 2500- 2570 रुपये प्रति क्विंटल पर दर्ज किया गया है। इसके अलावा बदायूं की बिसौली मंडी में गेंहू का भाव 2500 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल पर चल रहा है।

अन्य मंडियों में गेहूं के ताजा भाव 

अन्य मंडियों की बात करें तो बहराइच के नानपारा मंडी में गेंहू का भाव (Wheat price in Nanpara Mandi)  2400 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल पर चल रहा है और बलरामपुर  मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 2450 रुपये से 2650 रुपये प्रति क्विंटल पर चल रहा है। पंचपेड़वा मंडी में गेहूं का भाव (Wheat price in Panchpedwa Mandi)  2480 से 2550 रुपये, तुलसीपुर मंडी में 2420 से 2480 रुपये प्रति क्वविंटल रिकॉर्ड किया गया है। 

बाराबंकी समेत अन्य मंडियों में गेहूं के भाव 


मंडी                       भाव 

  • बांदा मंडी- 2450 से 2550
  • बाराबंकी  मंडी- 2600 से 2600
  • सियाना  मंडी- 2400 से 2450
  • कर्वी  मंडी- 2500 से 2500
  • फर्रुखाबाद  मंडी- 2475 से 2550
  • बिंदकी  मंडी- 2540 से 2600
  • नवाबगंज  मंडी- 2550 से 2600
  • हरदोई  मंडी- 2500 से 2590
  • सिकंदराराऊ  मंडी- 2470 से 2520
  • जालौन  मंडी- 2500 से 2500
  • पुखरायां  मंडी- 2500 से 2530
  • आनंदनगर  मंडी- 2425 से 2625
  • महोबा  मंडी- 2400 से 2510
  • कोसीकलां  मंडी- 2560 से 2660
  • प्रतापगढ़ मंडी- 2600 से 2600
  • बछरावां  मंडी- 2500 से 2565