{"vars":{"id": "93802:4123"}}

gehu ka rate 2026 : गेहूं का रेट सीजन में पहली बार 3000 के पार, आटे की कीमत भी तेज

gehu ka rate 2026 : गेहूं की कीमतों में इस सीजन में पहली बार 3000 के बेंचमार्क से ऊपर तेजी दिखाई दी है। मंडियों में फिलहाल गेहूं का भाव सामान्य तौर पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी कि एमएसपी प्राइस से ज्यादा ही मिल रहा है। आटे की कीमत में भी तेजी चल रही है। चलिए जानते हैं कि मंडी में गेहूं की क्या कीमत चल रही है और आगे गेहूं का क्या बाजार रहने वाला है-

 

HR Breaking News (gehu ka rate 2026 october) मंडी में गेहूं की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। गेहूं का बाजार पिछले कुछ दिनों में ही 30 से 40 रुपये उछला है। मंडी में गेहूं की आवक भी निरंतर बनी हुई है। किसान पुरानी गेहूं लेकर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में गेहूं की कीमत में उछाल आएगा या गिरावट इस बात पर निर्भर करता है कि आवक आगे कम होती है या फिर बढ़ जाती है। अल नीनो के प्रभाव से वैश्विक सत्र पर गेहूं के उत्पादन में कमी आने की भी आशंका है।

 


आटा मिल मालिक खरीद रहे गेहूं (gehu ka rate 2026)
मंडियों में फिलहाल आटा (atta price) मिल मालिकों ने गेहूं खरीद का मोर्चा संभाल लिया है। गेहूं खरीद में पिछले एक सप्ताह में ही ₹50 तक की तेजी देखने को मिली है। अलग-अलग मंडियों में कीमत अलग-अलग चल रही है। 6 अक्टूबर को गेहूं का अधिकतम भाव 2950 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास था जो₹3000 प्रति क्विंटल पर चला गया है। हालांकि क्वालिटी के अनुसार गेहूं के भाव में अंतर है। सामान्य क्वालिटी 2835 से 2840 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बनी हुई है। फिर भी कुल मिलाकर मंडियों में एमएसपी भाव (gehu ka msp) 2585 रुपए से अधिक ही दाम मिल रहे हैं। हाल ही में सरकार ने भी गेहूं के भाव में एमएसपी (gehu msp rate) में इजाफा किया था जिससे अब नई एमएसपी 2610 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। 

 

किस मंडी में क्या चल रही है गेहूं की कीमत (Gehu ka Mandi Bhav 13 october 2026)
शाहजहांपुर मंडी में गेहूं का भाव 2625 रुपए प्रति क्विंटल
हरदोई मंडी में गेहूं का भाव ₹2600 प्रति क्विंटल
सीतापुर मंडी में गेहूं का भाव 2625 रुपए प्रति क्विंटल
राजकोट मंडी में गेहूं का भाव 2800 से 3150 रुपए प्रति क्विंटल
जालना मंडी में गेहूं का भाव 2750 से 3100 रुपए प्रति क्विंटल
गोंडा मंडी में गेहूं का भाव 2660 रुपए प्रति क्विंटल
कोटा मंडी में गेहूं का भाव 2700 से 2852 रुपए प्रति क्विंटल
बूंदी मंडी में गेहूं का भाव 2700 से 2725 रुपए प्रति क्विंटल
अशोकनगर मंडी में गेहूं का भाव 2550 से 2850 रुपए प्रति क्विंटल
पिपरिया मंडी में गेहूं का भाव 2620 से 2680 रुपए प्रति क्विंटल
इटारसी में गेहूं का भाव 2630 रुपए से 2680 रुपए प्रति क्विंटल
सीहोर में गेहूं का भाव 2450 रुपए प्रति क्विंटल
तिलहर मंडी में गेहूं का भाव ₹2600 प्रति क्विंटल
ग्वालियर में गेहूं का भाव 2650 रुपए प्रति क्विंटल
मंदसौर मंडी में गेहूं का भाव 2710 रुपए से 2750 रुपए प्रति क्विंटल
उज्जैन मंडी में गेहूं का भाव 2650 रुपए से 2850 रुपए प्रति क्विंटल
मध्य प्रदेश के डबरा मंडी में गेहूं का भाव 2650 से 2730 रुपए प्रति क्विंटल
इंदौर मंडी में गेहूं का भाव 2680 से 2865 रुपए प्रति क्विंटल
नरेला मंडी में गेहूं का भाव 2700 से 2800 रुपए प्रति क्विंटल
नजफगढ़ मंडी में गेहूं का भाव 2750 से 3100 रुपए प्रति क्विंटल
दिल्ली की लॉरेंस रोड मंडी में गेहूं का भाव 2970 से ₹3000 प्रति क्विंटल
बुलंदशहर मंडी में गेहूं का भाव 2650 रुपए प्रति क्विंटल
ललितपुर मंडी में गेहूं का भाव 2550 से 2575 रुपए प्रति क्विंटल
एटा मंडी में गेहूं का भाव 2580 रुपए प्रति क्विंटल
मथुरा मंडी में गेहूं का भाव 2550 से 2575 रुपए प्रति क्विंटल
डिबाई मंडी में गेहूं का भाव 2670 रुपए प्रति क्विंटल

  

क्या चल रही है आटे की कीमत (gehu ka aata rate)
गूहें के आटे का भाव रिटेल में ज्यादा हो सकता है। थोक के भाव की बात करें तो दिल्ली में 3480 प्रति क्विंटल चल रहा है, वहीं बेंगलुरु में 3440 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल आटा बिक रहा है। इंदौर में आटे का भाव 34 रुपए प्रति क्विंटल बना हुआ है।