Wheat Rate Hike : गेहूं के भाव में रिकॉर्ड उछाल, बढ़कर इतना हुआ 1 क्विंटल का रेट

Gehu ka Bhav 1 august 2025 : गेहूं के भाव में पिछले दिनों से जबरदस्त उतार चढ़ाव चल रहा है। इसी उतार चढ़ाव के बीच आज गेहूं के दाम (wheat rate today) उछलकर रिकॉर्ड लेवल पर जा पहुंचे हैं। इससे किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। आइये जानते हैं किस मंडी (mandi bhav today) में कितने हो गए गेहूं के दाम।

 

HR Breaking News : (wheat rate today) गेहूं के भाव में अचानक तेजी आने से रेट अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। हालांकि जुलाई में गेहूं के भाव (gehu ka bhav) की सुस्त चाल थी, ये अगस्त माह की शुरुआत से ही हाई लेवल पर ट्रेंड करने लगे हैं। इससे मंडियों में अब फिर से हलचल बढ़ गई है। किसानों को गेहूं के भाव (wheat rate 1 august) में यह तेजी कई दिनों तक बने रहने की उम्मीद है।

 

 

 

 

इस कारण बढ़ा गेहूं का रेट-


गेहूं के रेट (gehu ka rate) बढ़ने के वैसे तो कई कारण हैं, लेकिन सबसे मुख्य कारण निजी व्यापारियों की ओर से गेहूं की खरीद (wheat purchasing) किया जाना माना जा रहा है। अच्छी गुणवत्ता वाले गेहूं के दाम (wheat rate latest) किसानों को और भी बेहतर मिल रहे हैं। इस समय लगभग सभी राज्यों में गेहूं के दाम बढ़े हैं।

 

 

बढ़कर इतने हुए गेहूं के दाम -


गेहूं के दाम (wheat rate update) अब बढ़कर फिर से 3 हजार रुपये क्विंटल से ऊपर हो गए हैं। जुलाई महीने में अधिकतर मंडियों में गेहूं के भाव (mandi bhav) तीन हजार से नीचे हो गए थे। अब फिर से इनमें उछाल आने पर ये रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं। इस समय गेहूं का अधिकतम रेट 3250 रुपये क्विंटल हो गया है। गेहूं का एमएसपी (wheat MSP) 2425 रुपये तय किया गया है, इस हिसाब से प्रति क्विंटल गेहूं का भाव (wheat price today) इससे 825 रुपये ऊपर हो गया है। हालांकि अलग अलग मंडियों में गेहूं का अधिकतम रेट अप डाउन भी है।

 

उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव -


मंडी        न्‍यूनतम     अधिकतम 
आनंदनगर     2418        2550    
बंथरा         2367        2544    
सहारनपुर     2456        2680    
मोठ         2418        2670    
अकबरपुर     2489        2990    
बरौत         2455        2833    
मोहम्मदी     2168        2775    
विल्थारारोड     2625        2690    
मोहम्मदाबाद 2480    2895    
अलीगढ़     2470        2925    
घिरौर     2385        2765    
बछरावां     2446        3120    


मध्‍य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव- 


मंडी        न्‍यूनतम     अधिकतम 
अलीराजपुर    2305        2815    
हनुमाना     2404        2745    
विदिशा    2585        3250    
इंदौर        2370        3116    
खतेगांव     2405        2849    
गंजबासौदा     2440        2926    
बनापुर     2540        2696    
आरोन     2550        2750    
बड़ामलहरा     2362        2862    
भांडेर     2455        2575    


नोट : गेहूं के भाव (wheat rate hike) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।