Gehu ka Rate : गेहूं की कीमतों रिकॉर्ड तोड़ तेजी, इतने रुपये क्विंटल हुई कीमत
Wheat Price Hike 2026 : देश के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों की मंडियों में गेहूं की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। गेहूं में अचानक हुई जबरदस्त बढ़ौतरी से किसानों में उत्साह बढ़ा है। हाल ही में सरकार ने गेहूं के MSP में भी इजाफा किया है। इससे ग्रामीण इलाकों में किसान गेहूं की खेती की ओर उप्साहित हो रहे हैं। आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आखिर कितने रुपये क्विंटल बिक रहा है गेंहू-
HR Breaking News - (Mandi Rate Today)। देश के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों की कृषि उपज मंडियों में इस समय भाव मजबूत बने हुए हैं। कई बाजारों में दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से काफी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। आज 26 जनवरी को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं का मॉडल रेट (Model rate of wheat in the markets of Uttar Pradesh) 2,500 से 2,800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है, जबकि कुछ मंडियों में भाव 2,900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।
मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूं के दाम (MP Wheat Prices) लगातार ऊंचे बने हुए हैं। इंदौर मंडी में अधिकतम भाव 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। वहीं, कुछ मंडियों जैसे गौतमपुरा और जबलपुर में भाव 2,300 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में रहे।
चरखी दादरी मंडी
गेहूं भाव 2650
इटावा मंडी
गेहूं भाव 2480
मथुरा मंडी
गेहूं भाव 2525
अलीगढ़ मंडी
गेहूं भाव 2500 से 2550
बुलंदशहर मंडी
गेहूं भाव 2550
पटना मंडी
गेहूं 2% छूट भाव 2760
सिवानी मंडी
गेहूं भाव 2580
सांगली मंडी
खपली गेहूं भाव 5800 से 6300
औरंगाबाद मंडी
गेहूं लोकल भाव 2550 से 2575
जोधपुर मंडी
गेहूं 1% छूट भाव 2750
अमृतसर मंडी
गेहूं नेट भाव 2660
एटा मंडी
गेहूं भाव ₹2500
खैर मंडी
गेहूं भाव 2500
जालना मंडी
गेहूं भाव 2550 से 2750
अमृतसर मंडी
गेहूं नेट भाव 2660
लखीमपुर मंडी
गेहूं नेट भाव 2700
भुवनेश्वर मंडी गेहूं नेट भाव 2800
इंदौर मंडी
गेहूं 3% छूट भाव 2850
रोहतक मंडी
गेहूं नेट भाव 2650
खन्ना मंडी
गेहूं नेट भाव 2675 से 2700
गोंडा मंडी
गेहूं भाव 2590
सतारा मंडी (SATARA MANDI)
गेहूं 4% छूट भाव 3020
गेहूं के रकबे में हुई बढ़ाेतरी-
बीते साल से किसानों को गेहूं की मजबूत कीमतों (strong wheat prices) से उत्साह मिला है। साथ ही, मॉनसून और अनुकूल मौसम के चलते इस साल गेहूं की बुवाई तेज रही और रकबा बढ़ा है। चालू रबी सीजन में गेहूं का रकबा पिछले साल की तुलना में बढ़कर 300 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बुवाई में 1 लाख हेक्टेयर से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो इस बार उत्पादन (production) नया रिकॉर्ड छू सकता है।