दिवाली पर बारिश होगी या नहीं, देखें 10 नवंबर 2026 तक के मौसम का हाल
10 November 2026 tak ka Mausam - सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है लेकिन बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा 210 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है की दिवाली के दिन मौसम कैसा रहेगा। चलिए नीचे खबर में जानते हैं 10 नवंबर 2026 तक के मौसम का हाल।
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने 10 नवंबर तक के मौसम का अपडेट जारी कर दिया है। 3 नवंबर को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर प्रचंड चक्रवर्ती तूफान बना हुआ था, जो अब कमजोर पड़ गया है। 4 नवंबर को यह पूर्वी तेलंगाना और उससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर कमजोर हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अब यह उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ेगा। जहां कमजोर होकर एक निम्न बहाव क्षेत्र में बदल जाएगा। लेकिन इस बीच देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बरसात होगी।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी -
मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 4 से 6 नवंबर और 9 से 10 नवंबर, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे में 4 से 10 नवंबर, लक्षद्वीप, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 10 नवंबर तक बारिश जारी रहेगी। उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 4 से 5 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 5 से 10 नवंबर, तेलंगाना में 4 से 7 नवंबर (7 November mausam) को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है।
मध्य भारत में 1 हफ्ते खराब रहेगा मौसम -
मध्य भारत (MP me Barish) के मौसम की बात करें तो पूर्वी मध्य प्रदेश में 4 नवंबर, विदर्भ में 4 से 5 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 4 से 6 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 4 नवंबर को तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है और इस दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बरसात देखने को मिलेगी।
पूर्वी भारत में कैसा रहेगा मौसम - (Rain Alert)
पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 8 से 10 नवंबर के बीच कई जगहों पर मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश हो सकती है। 4 से 7 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उड़ीसा में, 9 से 10 नवंबर के दौरान पश्चिम बंगाल में, 4 नवंबर तथा 9 से 10 नवंबर को झारखंड में हल्की बरसात होगी। उड़ीसा (Orissa weather) में 4 से 5 नवंबर को आंधी-तूफान के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी और कुछ इलाकों में बिजली गिर सकती है।
उत्तर पश्चिम, पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में नहीं होगी बारिश - (weather update)
उत्तर पश्चिम, पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में मौसम (mausam update) साफ बना हुआ है। यहां बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह में यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि कुछ जगहों पर हल्के बादल नजर आ सकते हैं। लेकिन ज्यादा जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में बदलाव होने से सुबह-शाम ठंड महसूस होगी।