{"vars":{"id": "93802:4123"}}

8, 9, 10 अक्टूबर को हरियाणा, पंजाब, यूपी, हिमाचल, जम्मू, उत्तराखंड के 80 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, लिस्ट देखें

IMD Rain Alert : मौसम विभाग ने 6 राज्यों के 80 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की और से 8, 9, 10 अक्टूबर के लिए ये अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन राज्यों में लगातार बारिश होने की संभावना बनी हुई है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News (IMD Rain Alert) : मानसून की विदाई हो चुकी है। उसके बाद भी  पिछले कई दिनों से बारिश का रोद्र रूप में यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल राज्यों  में देखने को मिल रहा है। 8, 9, 10 अक्टूबर को सम विभाग की और से यूपी, हरियाणा, जम्मू, उत्तराखंड के 80 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। वहीं 10 अक्टूबर तक यह सिलसिला जारी रहने वाला है। खराब वेदर के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

जानिए 8, 9, 10 अक्टूबर तक हरियाणा का मौसम (IMD Rain Alert UP)

आईएमडी के (IMD rain alert haryana) जारी अलर्ट के अनुसार 8 अक्टूबर को हरियाणा के 6 जिलों में चंडिगढ़ समेत कैथल, पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। 9 अक्टूबर को हरियाणा के चंडिगढ़ समेत पंचकूला, करनाल, कैथल, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र इलाकों में वर्षा का दौर जारी रहेगा। वहीं 10 अक्टूबर को हरियाणा में बारिश की संभावना कम दिखाई दे रही है। कई इलाकों में बादलवाई और सुहावना मौसम बनी रहने की संभावना है।

जानिए 8, 9, 10 अक्टूबर तक यूपी का मौसम (IMD rain alert UP)

मौसम विभाग के जारी अलर्ट के अनुसार 8 अक्टूबर को यूपी के सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, खीरी,सीतापुर, बाराबंकी,बांदा, चित्रकूट, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा आदि जिलों में बारिश होगी। वहीं 9 और 10 अक्टूबर को भारी बारिश को लेकर संभावना कम है हालांकि कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है और सुहावना मौसम बना रह सकता है। 

जानिए 8, 9, 10 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश का मौसम (IMD rain alert himachal)

आईएमडी ने 8 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश  के 4  जिलों में कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, कुल्लु जिलों में बारिश का अलर् जारी किया है। इसके अलावा 9 अक्टूबर को भी 4 जिलों बिलासपुर, शिमला, सोलन, सिरमौर जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 10 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना कम बन रही है। इस दिन मौसम सुहावना बना रह सकता है। 

जानिए 8, 9, 10 अक्टूबर तक पंजाब का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 8 अक्टूबर को पंजाब के 14 जिलों में भारी का अलर्ट है इनमें पटियाला, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, तरण तारण, जालंधर, कपूरथला, फिरोजपुर, नवा शहर, सास नगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब जिले शामिल है। इसके अलावा 9 अक्टूबर को 8 जिलों में बारिश होगी। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर,कपूरथला, फिरोजपुर, नवा शहर, सास नगर, आदि जिले शामिल है। वहीं 10 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना कम है।

जानिए 8, 9, 10 अक्टूबर तक जम्मू का मौसम

आईएमडी के जारी अलर्ट के अनुसार जम्मू कश्मिर में 8, 9,10 अक्टूबर को पूरे जम्मू कश्मीर के जिलों में बारिश का दौर रहने वाला है। इस दौरान जम्मू कश्मीर के सांबा,कठुआ आदी सभी  इलाकों में भारी बारिश जारी रहेगी। उत्तराखंड के उदमसिंह नगर के अलावा पूरे उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी है। वहीं 9 अक्टूबर को पूरे उत्तराखंड में बारिश का मौसम बना हुआ है। वहीं 10 अक्टूबर को उत्तराखंड के 8 इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।