Kal ka Mausam : दिल्ली NCR में मौसम ने बदली चाल, राजस्थान, यूपी समेत इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम
HR Breaking News : (Delhi NCR Weather) बीते दो और तीन दिन से देश के ज्यादातर इलाकों में बरसात का मौसम शुरू हो गया था, जिसे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है और मार्च महीने में ही जून व जुलाई की तरह गर्मी पड़ने लगी है। मौसम में हो रहे इस बदलाव को देखते हुए आईएमडी की तरफ से भी बड़ा अपडेट जारी किया गया है तथा बताया गया है कि आने वाले दिनों में कहां कैसा रहने वाला है मौसम।
दिल्ली के मौसम को लेकर विभाग का अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार (IMD Latest Updates) देश की राजधानी दिल्ली में कल आसमान में बरसात के बादल छाए रहेंगे। दिल्ली के तापमान में कल ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। दिन के समय का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह के समय 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जो दिन में बढ़कर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। देखां जाएं तो मौसम साफ ही रहेगा।
यूपी का मौसम
IMD के मुताबिक, कल (18 मार्च) को उत्तर प्रदेश के तापमान में गिरावट (UP Weather Updates) आ सकती है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि कल यूपी के कई जिलों में बादलों का आवागमन रहेगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। पश्चिमी यूपी में 20 मार्च को कई इलाकों पर गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती है।
राजस्थान का मौसम अपडेट
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि राजस्थान (Rajasthan Weather) समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है। IMD की तरफ से हल्की बारिश की संभावना भी जताई है। खासकर 19 और 20 मार्च को कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है और मौसम ठंडा हो सकता है।
गोवा के मौसम को लेकर विभाग का क्या कहना
कोंकण, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा क्षेत्र में भी मौसम बदलने की संभावना (Weather Updates) जताई जा रही है। 17 से 19 मार्च के बीच मध्य महाराष्ट्र और मराठ वाड़ा में हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। वहीं 18 और 19 मार्च को गुजरात और गोवा में गरज-चमक के साथ बरसात होने की संभावना (Chance Of Rain) है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे मौसम थोड़ा खराब हो सकता है।