Kal ka mausam : 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
HR Breaking News (Kal ka mausam) लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) की तरफ से कल के मौसम को लेकर नई भविष्यवाणी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि देश के ज्यादातर राज्यों में कल मौसम (8 october ke mausam) खराब रहने की संभावना है और इन दिनों बरसात (weather updates) का होना किसानों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है क्योंकि इस समय ज्यादातर फसलों की कटाई चल रही है। आईएमडी की तरफ से 8 अक्टूबर के मौसम को लेकर देश के 16 राज्यों में व्यापक बरसात होने के साथ-साथ तेज हवा चलने की भी चेतावनी (IMD Weather Alert) जारी की गई है। चलिए जान लेते हैं पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश समेत किन-किन राज्यों में कल मौसम खराब रह सकता है।
उत्तर प्रदेश में 8 अक्टूबर का मौसम (UP weather updates)
उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर आईएमडी की तरफ(IMD Weather Updates) से नया अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि 8 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के तकरीबन 50% इलाके में आंधी बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, बस्ती, कौशांबी, बलिया, फतेहपुर, रायबरेली, मऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, आजमगढ़ और मैनपुरी में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। 8 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। खराब मौसम के इस दौर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और नंदन तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
राजधानी दिल्ली में कल का मौसम (delhi ka mausam)
आईएमडी द्वारा नई भविष्यवाणी जारी करते हुए बताया गया है कि 8 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली में तेज बरसात के साथ आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से कल के लिए दिल्ली में 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और कम से कम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
8 अक्टूबर को बिहार का मौसम (Bihar weather news)
बिहार के 50% इलाके में कल तेज बरसात के साथ तूफान आने का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग की तरफ से बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, रोहतास, बक्सर, पटना, सिवान, भोजपुर, शेखपुरा, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, किशनगंज, बेगूसराय, लखीसराय और मधेपुरा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी करते हुए बताया गया है कि खराब मौसम के इस दौर में यातायात पर काफी खराब असर पड़ सकता है और लोगों को भी विभाग के अधिकारियों द्वारा सावधान रहने की सलाह दी गई है। पटना में कल 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और कम से कम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
झारखंड में कल का मौसम (Tomorrow weather in Jharkhand)
देश के अंदर राज्यों के साथ-साथ झारखंड में भी कल 8 अक्टूबर को मौसम खराब रहने की संभावना है और मौसम विभाग की तरफ से झारखंड के 14 राज्यों में तेज बरसात और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस लिस्ट में झारखंड के धनबाद, बोकारो, पलामू, गुमला, सरायकेला, सिमडेगा, जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, चतरा, दुमका, देवघर और हजारीबाग शामिल है। विभाग द्वारा नया अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि 8 अक्टूबर को झारखंड की ज्यादातर इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है और रांची में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और कम से कम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में मौसम
आईएमडी की तरफ से नया अपडेट (IMD Weather Updates) जारी करते हुए बताया गया है कि मैदानी इलाकों के साथ-साथ 8 अक्टूबर को पहाड़ी राज्यों में भी तेज बरसात होने की संभावना है और खराब मौसम के इस दौर में लोगों का काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तराखंड के मौसम की बात की जाए तो 8 अक्टूबर को उत्तराखंड के पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, हरिद्वार, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, टिहरी गढ़वाल और ऋषिकेश में भारी बरसात हो सकती है। देहरादून में 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और कम से कम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश का मौसम (latest weather updates)
हिमाचल प्रदेश में भी 8 अक्टूबर को तेज बरसात के साथ आंधी होने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि 8 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के सोलन, बिलासपुर, धर्मशाला, किन्नौर कांगड़ा, शिमला और मंडी में मौसम के बिगड़े हुए हालात की वजह से यातायात पर काफी बुरा असर पड़ सकता है और ज्यादातर रास्ते जाम सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर का मौसम (Weather in Jammu and Kashmir)
जम्मू-कश्मीर में 8 अक्टूबर को मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है। मौसम को देखते हुए कई जिलों के लिए अलर्ट (IMD Weather Alert) जारी किया गया है। राजौरी, बांदीपोरा, गांदरबल, पुंछ, कुपवाड़ा, रियासी, किश्तवाड़, अनंतनाग, जम्मू और बारामूला में भारी बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ आंधी भी चल सकती है। मौसम के दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम (latest weather updates) के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। श्रीनगर में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। यहां 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम? (West Bengal Weather News)
पश्चिम बंगाल में 8 अक्टूबर को कई इलाकों में मौसम खराब (8 october mausam) रहने की संभावना है। मालदा, बीरभूम, हावड़ा, कोलकाता, दार्जिलिंग, नादिया, दुर्गापुर, कालिम्पोंग, पुरुलिया और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कोलकाता का तापमान अधिकतम 32°C और न्यूनतम 23°C के आसपास रहने की संभावना है।
पंजाब में बारिश के साथ तेज हवाओं का असर (8 october Weather News)
पंजाब में भी 8 अक्टूबर को मौसम बिगड़ सकता है। पठानकोट, गुरदासपुर, रूपनगर, होशियारपुर, अमृतसर, मानसा, लुधियाना, चंडीगढ़, जालंधर, पटियाला और कपूरथला में भारी बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं। बारिश और तेज हवा के कारण कई इलाकों में मौसम सुहाना होने के साथ-साथ परेशानी भी बढ़ सकती है।
राजस्थान में भी आंधी-बारिश का अलर्ट (Rajasthan Weather News)
राजस्थान में 8 अक्टूबर को मौसम करवट ले सकता है। चुरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, जयपुर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और हनुमानगढ़ में मध्यम बारिश और आंधी क चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जयपुर का तापमान अधिकतम तापमान करीब 35°C, जबकि न्यूनतम तापमान 22°C तक रह सकता है।
मध्य प्रदेश में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट (MP Weather Updates)
मध्य प्रदेश में 8 अक्टूबर को मौसम का असर कई जिलों में देखने को मिल सकता है। शहडोल, मंडला, बालाघाट, सीधी, अनूपपुर, सागर, रायसेन, मुरैना, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, उमरिया, दमोह और छतरपुर में भारी बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को बारिश और आंधी के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।