Kal ka Mausam 1 november : नवंबर की शुरूआत मूसलाधार बारिश के साथ, 13 राज्यों में आंधी का अलर्ट
Kal ka Mausam 1 november : देशभर में पिछले कई दिनों से रुक रुककर आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हो रही है। ऐसे में सभी यह जानना चाहते हैं कि आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा या फिर बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। बता कि हाल ही में भारतीय मौसम विभाग ने 5 नवंबर तक के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। चलिए जानते हैं -
HR Breaking News - मौसम का मिजजा तेजी से बदल रहा है। अक्टूबर का महीना खत्म हो गया है मौसम विभाग के ताजा (IMD weather) के अपडेट के अनुसार कल यानी नवंबर की शुरूआत बारिश के साथ होने वाली है। बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में एक्टिव मौसमी सिस्टम के कारण दक्षिण और उत्तर भारत में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
IMD ने 1 नवंबर को UP, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश समेत 13 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश (Barish Alert) की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। इसके साथ ही उत्तराखंड में ओले गिरने की आशंका है।
दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा -
मौसम विभाग के अनुसार 1 नवंबर को दिल्ली (delhi weather update) में हल्की बादल नजर आएंगे। लेकिन कहीं भी अति भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। राजधानी में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक जा सकता है। वहीं राजधानी में 2 नवंबर को भी मौसम साफ रहेगा।
बिहार में बारिश की संभावना -
बिहार में कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने कल बारिश की संभावना जताई है बिहार (Bihar ka Mausam) में 1 से 5 नवंबर के बीच कहीं-कहीं बारिश देखने को मिलेगी। हालांकि, इस दौरान भारी बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान अचानक बाढ़ का कम से मध्यम जोखिम जताया है।
उत्तर प्रदेश में कल बारिश का अलर्ट -
उत्तर प्रदेश (UP Mausam) में काफी दिनों से बारिश जारी है। लगातार बारिश होने से सुबह-शाम के समय हल्की ठंड का भी एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। 1 से 2 नवंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 1 नवंबर के बाद बारिश नहीं होगी।
उत्तराखंड-हिमाचल में होगी बरसात -
31 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) में कहीं-कहीं छिटपुट बरसात होने का अनुमान है। आज कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। हालांकि, 1 और 2 नवंबर को मौसम साफ बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश में 2 नवंबर तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 1 और 2 नवंबर को भी हल्की बारिश होगी। इस अवधि में भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
MP-छत्तीसगढ़ में आंधी और बारिश की चेतावनी -
मध्य प्रदेश (MP Rain Alert)-छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 1 नवंबर से 4 नवंबर तक मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश होगी। 2 नवंबर को राज्य में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी।
1 से 5 नवंबर के बीच इन राज्यों में बरसेंगे बादल -
1 नवंबर को UP, बिहार (Bihar weather), MP, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिसा, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 से 80 km प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने का अनुमान है।
2 नवंबर को ओडिशा, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल (Kerala mausam), कर्नाटक और MP में बारिश होगी। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में व्यापक बारिश होने के आसार हैं।
3 नवंबर को रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
4 नवंबर को तटीय कर्नाटक, ओडिशा, MP, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।
5 नवंबर को लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, ओडिशा, बिहार और झारखंड (Jharkhand weather) के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी।