Kal ka mausam 24 September : 4 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट, भारी से भी बहुत भारी बारिश संभव
HR Breaking News (Kal ka mausam 24 September) भारत मौसम विभाग की तरफ से मौसम का नया पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार आज यानी 23 सितंबर को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं आने वाले दिनों में भी तेज बारिश को लेकर अलग-अलग राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। चलिए जानते हैं किस दिन किस राज्य में बारिश होने की संभावना है और कौन सा अलर्ट जारी किया गया है।
23 सितंबर का मौसम (23 September ka mausam)
23 सितंबर को केरल, कर्नाटक, रायलसीमा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र कोंकण, गोवा, मराठवाडा, विदर्भ, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम तो कुछ राज्यों में कहीं-कहीं पर तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं कोस्टल कर्नाटक, तेलंगाना और असम, मेघालय के लिए ऑरेंज अलर्ट (barish ka orange alert) जारी किया गया है। जहां आज बहुत भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। वहीं सबसे ज्यादा बारिश उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में होने की संभावना है, जहां अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। यहां के लिए मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है।
24 सितंबर का मौसम (Kal ka mausam 24 September)
24 सितंबर यानी कल का मौसम (kal ka mausam) देखें तो 4 राज्यों के लिए रेड अलर्ट है, जिसमें आंध्र प्रदेश में बहुत भारी बारिश, तेज हवा, बिजली चमकने व कड़कने की संभावना जताई गई है। वहीं, उड़ीसा में भारी से भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट है तो छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, विदर्भ के लिए भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल और रायलसीमा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
25 सितंबर का मौसम (25 September ka mausam)
मौसम विभाग की तरफ से 25 सितंबर (25 September ka Mausam update) को तेलंगाना में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां काफी तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं केरल, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय के लिए भी येलो अलर्ट है। समुद्री तल से लगते आंध्र प्रदेश में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 28 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज बारिश होने की संभावना है।
26 सितंबर का मौसम (26 September ka mausam)
भारत मौसम विभाग की तरफ से 26 सितंबर को उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जहां भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, वेस्ट मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट है, जहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
27 सितंबर का मौसम (27 September ka mausam)
27 सितंबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश का येलो अलर्ट है, जहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 27 सितंबर को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट है, यहां ऑरेंज लाइट जारी किया गया है।
28 सितंबर को बारिश की कम संभावना (28 September ka mausam)
28 सितंबर का मौसम देख तो जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अभी बाकी के हिस्से के लिए कोई अलर्ट नहीं है।
29 सितंबर को मौसम साफ रहने की संभावना (29 September ka mausam)
भारत मौसम विभाग की तरफ से 29 सितंबर के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। केवल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्य में बारिश हो सकती है।