{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Kal ka Mausam 26 october : मंडरा रहा खतरनाक चक्रवात, कुछ ही घंटों में होगी भारी बारिश

Kal ka Mausam 26 october : मौसम जल्द ही बदलने वाला है और तेज आंधी के साथ बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। हाल ही में मौसम विभाग ने भविष्यवाणी जारी करते हुए बताया हैकि कल यानी 26 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश सहित 14 राज्यों में चक्रवात और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का खतरनाक मंडरा रहा है। 

 

HR Breaking News - देश में मानसून की वापसी हो चुकी है लेकिन बारिश का दौर अभी अगले कई दिनों तक जारी रहेगी। मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार अब खतरनाक चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। कल यानी 26 अक्टूबर (kal ka Mausam) को यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश पंजाब समेत 14 राज्यों में मेघ गर्जन और बिजली कड़ने के साथ अति भारी बारिश होने  की संभावना है। इस दौरान बंगाल की खाड़ी के पास चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, इस दौरान 85 km प्रति घंटे की स्पीड तक की तूफानी हवा चल सकती है।

 

 


4 राज्यों में मंडरा रहा सबसे ज्यादा चक्रवात खतरा -


मौसम विभाग (Barish ka alert) के मुताबिक, इस चक्रवात के चलते 4 राज्यों पर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, चक्रवात के चलते बड़े-बड़े वृक्ष टूट सकते हैं। इसके अलावा 3 राज्यों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका है। खरीफ सीजन खतम हो रहा है और सभी फसले तैयार हो गई हैं इसे में फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग (weather Update) ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 

कल सुबह बंगाल की खाड़ी में बनेगा चक्रवाती तूफानी - 
 


IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 अक्टूबर की सुबह बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में एक चक्रवाती तूफान का रूप लेने के पूरे आसार बन रहे हैं। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, यह और अधिक तीव्र होता जाएगा और 28 अक्टूबर 2026 की सुबह के आसपास आंध्र प्रदेश के तट के पास, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में पहुंच जाएगा। 


पंजाब में बारिश और आंधी की चेतावनी


मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर को पंजाब (Punjab Weather) के फरीदकोट, मुक्तसर, लुधियाना, अमृतसर, मोहाली, संगरूर, बरनाला, मनसा, गुरदासपुर और होशियारपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।


राजस्थान में कल भारी बारिश-आंधी का अलर्ट


राजस्थान (Rajasthan me barish) के टोंक, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, जैसलमेर, भरतपुर, सीकर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, पाली और अजमेर में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।


यूपी में 26 अक्टूबर को बदलेगा मौसम 

यूपी (UP Rain Alert) के गाजियाबाद, मोरादाबाद, मेरठ, अलीगढ़, हापुड़, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बागपत, बुलंदशहर, हाथरस, अमरोहा, एटा, कासगंज, मथुरा, आगरा, सहारनपुर, शामली, कानपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, फिरोजाबाद, कन्नौज, झांसी, ललितपुर, बांदा, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी और देवरिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, लखनऊ में 26 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

दिल्ली में कल बारिश-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग ने दिल्ली (Delhi me kab hogi barish) में 26 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तूफान की गति 40 से 50 km प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में 26 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में कल होगी तेज बारिश


कल यानी 26 अक्टूबर को बिहार (Bihar ka Mausam) के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, गया, पटना, जहानाबाद, सिवान, गोपालगंज, भोजपुर, नवादा, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, नालंदा, पू्र्णिया, कटिहार, बक्सर, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।


मध्य प्रदेश में कल बारिश-तूफान

मध्य प्रदेश (MP weather) के सिवनी, विदिशा, देवास, बेतुल, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, हर्दा, धार, गुना, नीमच, उज्जैन और मांडला में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।


ओडिशा में कल भारी बारिश-चक्रवात का अलर्ट


ओडिशा (Odisha Weather) के पुरी, भुवनेश्वर, नौपाड़ा, कोरापुट, बालासोर, मलकानगिरी, सुंदरगढ़, मयूरभंज, गंजाम, संबलपुर में भारी बारिश और चक्रवात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है।

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा


जम्मू-कश्मीर (Kal ka Mausam) के गांदलबल, जम्मू, कुलगाम, अनंतनाग, उधमपुर, कठुआ, राजौरी, डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।


हिमाचल में कल बारिश-तूफान का अलर्ट


हिमाचल (Himachal Weather update) के किन्नौर, मंडी, सोलन, हमीरपुर, कुल्लू, बिलासपुर, ऊना, शिमला और कांगड़ा में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, 26 अक्टूबर को मनाली में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 3 सेल्सियस तक पहुंचेगा।


आंध्र प्रदेश में 26 अक्टूबर-बारिश-चक्रवात की चेतावनी

कल मौसम विभाग (Mausam Update) ने आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम, विजयनगरम, गुंटूर, विशाखापट्टनम, बापटला और पूर्वी गोदावरी में भारी बारिश और चक्रवात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 85 km प्रति घंटे की रफ्तार से तज आंधी चलेगी।


झारखंड में अगले दो दिन होगी बारिश - 


26-27 अक्टूबर (October 27 tak ka Mausam) को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, धनबाद, रांची, पलामू, गुमला, सिमडेगा, जमशेदपुर, देवघर, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, रामगढ़ और लोहरदगा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 45 km प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, रांची में 26 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।


उत्तराखंड में कल छाएंगे काले बादल 


IMD ने कल उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) के चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। बारिश के साथ 40 से 50 km प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवा चल सकती हैं। वहीं, देहरादून में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

पश्चिम बंगाल में कल भारी बारिश-आंधी


पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, बीरभूम, नादिया, जलपाईगुड़ी, हावड़ा, मालदा, बांकुड़ा, कोलकाता और दुर्गापुर में मध्यम से भारी बारिश (IMD Rain Alert) की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, कोलकाता में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।