{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Kal ka Mausam 29 october : हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत आधे से ज्यादा भारत में बारिश, ओलावृष्टि, तूफान, आंधी का अलर्ट 

Kal ka Mausam 29 october : बीते कई दिनों से देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और आईएमडी की ओर से आगामी 24 घंटे के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत आधे से ज्यादा भारत में भारी बरसात (Kal ka Mausam 29 october) के साथ ओले पड़ने की संभावना है। खबर में जानिए आगामी दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।
 

HR Breaking News (Kal ka Mausam) बीते एक सप्ताह से हरियाणा समेत देश के ज्यादातार इलाकों में मौसम (weather updates) में फेरबदल का दौर जारी है। अब इसी बीच आईएमडी की तरफ से नया अपडेट जारी करते हुए अगले 24 घंटे में हरियाणा, पंजाब समेत देश के ज्यादातर इलाकों में भारी बरसात के साथ ओलावृष्टि, तूफान, आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। खबर में जानिए मौसम विभाग से जुड़े अपडेट के बारे में-

आज 28 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग के पूर्वानुमानअनुसार आज 28 अक्टूबर (Aaj Ka Mausam kaisa Rhega) को देश के आधे से भी ज्यादा राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड, येलो, ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, विदर्भ, तेलंगाना और झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 


इसके अलावा रॉयल सीमा के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, वेस्ट बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

करवा चौथ के दौरान कैसा रहेगा मौसम


29 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन हरियाणा, पंजाब, यूपी के साथ ही आधे से ज्यादा भारत में बारिश और ओलावृष्टि के आसार जताए गए हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश (heavy rain in Punjab) का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई हिस्सों में ओलावृष्टि के भी आसार जताए गए हैं, जिसके लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


इसके साथ ही कर्नाटक के कुछ हिस्सों में, रॉयल सीमा में तेज हवाओं का अलर्ट (Strong wind alert) जारी किया गया है। गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, वेस्ट बेंगल, सिक्किम में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

30 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम 


अक्टूबर माह के आखिर तक बारिश (kab tak hogi barish) का सिलसिला थमने वाला नहीं है। 30 अक्टूबर के दौरान आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी और बिहार में बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange alert for rain in Bihar) किया है। वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मराठवाडा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, वेस्ट बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

31 अक्टूबर को मौसम का हाल 


31 अक्टूबर के मौसम की बात करें तो इस दौरान पंजाब, हरियाणा (Haryana Weather updates), चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ इलाकों में तेज हवाओं (Strong winds in Rayalaseema) के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अन्य राज्य में मौसम एकदम साफ रहने वाला है।

नवंबर की शुरुआत में कैसा रहेगा मौसम


1 नवंबर से मौसम (Weather from November 1) करवट लेने लगेगा। इस दौरान ज्यादातर राज्यों में मौसम एकदम साफ रहने वाला है। हालांकि,  अभी भी बारिश का सिलसिला पूरी तरह थमने वाला नहीं है। आईएमडी ने बिहार, उड़ीसा, असम, मेघालय में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 2 नवंबर को भी आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, उड़ीसा, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।