{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Kal ka Mausam 14 November : 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से चलेगी हवा 

Kal ka Mausam 14 November : भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सर्दियों के सीजन में बारिश का सिलसिला जारी है। हाल ही में मौसम विभाग ने  यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड समेत 10 से ज्यादा राज्यों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारि की भविष्यवाणी की है। चलिए जानते हैं कल कहां-कहां बारिश होगी। 

 

HR Breaking News - देश में सर्दियों के सीजन की शुरूआत हो गई है। लेकिन बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने हाल ही में बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 नवंबर को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 75 km प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने का अनुमान है। 

उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों समेत दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की आशंका है। तेज हवाओं और बारिश की वजह से 10 से ज्यादा राज्यों में पारा में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके अलावा तीन राज्यों में बर्फबारी होगी। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में ओले गिरने की भी संभावना बनी हुई है।


पंजाब में बारिश की संभावना -


मौसम विभाग ने कल यानी 14 नवंबर को पंजाब (Punjab me Barish) के चंडीगढ़, संगरूर, लुधियाना, फिरोजपुर, कपूरथला, अमृतसर, गुरदासपुर, बठिंडा, बरनाला और फरीदकोट में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।


राजस्थान में कल बरसेंगे बादल - 


14 नवंबर को राजस्थान (Rajasthan ka Mausam) के करौली, बारां, सवाई माधोपुर कोटा, भरतपुर, बाड़मेर, जयपुर, उदयपुर, चुरू, भीलवाड़ा, अलवर और जालौर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में कल अधिकतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

यूपी में पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड - 


यूपी (UP weather update) के आगरा, मिर्जापुर, सोनभद्र, हापुड़, बुलंदशहर, कानपुर, मेरठ, मथुरा, चित्रकूट, गाजियाबाद, अलीगढ़, जौनपुर, बिजनौर, रामपुर, गोरखपुर, अमरोहा, महाराजगंज और बरेली में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और रात के समय कोहरे और ठिठुरन बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 10 से 15 km प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, लखनऊ में कल अधिकतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।


बिहार में साफ रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार के भोजपुर, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, गोपालगंज, गया, जहानाबाद, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, भागलपुर, किशनगंज, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, बल्कि सुबह के समय धुंध और हल्के कोहरे का असर दिखेगा। इस दौरान 10 से 15 km प्रति घंटे की रफ्तार से शुष्क पछुआ हवा चलेगी। वहीं, पटना में 14 नवंबर को अधिकतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


दिल्ली में कल चलेगी तेज हवा - 


मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली (Delhi Mausam) में 14 नवंबर को कई जगहों पर हल्की बरसात हो सकती है, वहीं, सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे और धुंध का असर रहेगा। इस दौरान 20 से 25 km प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।


MP में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी


मध्य प्रदेश (MP Weather Update) के होशंगाबाद, कटनी, बेतुल, मांडला, भोपाल, दमोह, बालाघाट, विदिशा, हर्दा और इंदौर में मध्यम बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में 14 नवंबर को अधिकतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश - 


जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir Weather) के किश्तवाड़, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, बारामूला, रामबन, शोपियां और राजौरी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 35 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सर्द हवाएं चलेंगी। वहीं, श्रीनगर में 14 नवंबर को अधिकतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।


उत्तराखंड में कल बदलेगा मौसम - 


उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) के नैनीताल, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, ऋषिकेश और हरिद्वार में मौसम ठंडा बना रहेगा; चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चलने का अनुमान है। देहरादून में कल अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।


हिमाचल में कल होगी बारिश और बर्फबारी


हिमाचल के चंबा, हमीरपुर, सोलन, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना और बिलासपुर में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों (किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति) में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। इस दौरान 25 से 35 km प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलेगी। वहीं, मनाली में 14 नवंबर को अधिकतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

झारखंड में दो दिन बारिश की संभावना- 


मौसम विभाग (Kal ka Mausam) के अनुसार 14 और 15 नवंबर को झारखंड के देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, दुमका, रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, हजारीबाग, धनबाद और गिरिडीह में मौसम साफ और शुष्क रहेगा, हालांकि रात के पारा में गिरावट से ठंड बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान 10 से 15 km प्रति घंटे की स्पीड से हल्की सर्द हवा चलेगी। वहीं, रांची में कल अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।


पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा

IMD ने कल यानी 14 नवंबर (IMD Rain Alert) पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार, दार्जिलिंग दुर्गापुर, कोलकाता, जलपाईगुड़ी, बीरभूम और हावड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में कल अधिकतम पारा 30 डिग्री और न्यूनतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।