iPhone 14 के बारे में ये खबर पढ़कर छोड़ देंगे इसको लेने का विचार, आधी कीमत में ही खरीद लेंगे iPhone 13
HR Breaking News, New Delhi: यदि iPhone लवर्स हैं और आप iPhone 14 का इंतजार कर रहे हैं तो आपको ये खबर परेशान करने वाली है। क्योंकि हाल ही में Apple ने इसको लेकर बड़ा ऐलान किया है। जिसको सुनकर हो सकता है आप iPhone 14 लेने का फैसला ही छोड़ दें, या आधी कीमत पर iPhone 13 लेने के लिए तैयार हो जाओगे। US कंपनी Apple के मुताबिक iPhone 14 में Apple iPhone 13 वाली ही A15 Chip मिलेगी। यानि जो भी यूजर्स iPhone 14 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उन्हें प्रोसेसर के लिहाज से कुछ भी अपडेट नहीं मिलने वाला है।
इसे भी देखें : 3 हजार से कम रेट में आ गया Oppo फोन, मिलेंगे सभी एडंवास फीचर
अगर आप iPhone 14 Pro खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको जरूर थोड़ा सब्र हो सकता है। क्योंकि इसमें कंपनी नया प्रोसेसर भी देगी। साथ ही ये अन्य अपडेट्स के साथ भी आएगा। अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उससे पता चलता है कि iPhone 14 की स्पीड में भी काफी सुधार किया जाएगा। भले ही इसमें Chip में कोई सुधार नहीं किया गया है, लेकिन इसकी स्पीड जरूर iPhone 13 से काफी बेहतर होगी।
हाल ही में सामने आई जानकारी में पता चलता है कि iPhone 14 और iPhone 14 Max में A15 Chip का ही इस्तेमाल किया जाएगा। यानी नए iPhone में भी iPhone 13 वाली टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। नया iPhone 14 भी 5-Core GPU प्रोसेसर के साथ ही आएगा। जबकि अभी iPhone 13 Pro में भी यही प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
और देखें : तहलका मचाने आ रहा Samsung का ये फोन, फीचर्स और लुक देख हो जाओगे फिदा
अब क्योंकि iPhone 14 को लेकर मार्केट में पहले से ही बज़ बना हुआ है तो ये खबर जरूर कई लोगों को परेशान कर सकती है। A16 Chip काफी अपडेटेड प्रोसेसर है जिसे यूज करने के बाद iPhone की स्पीड 16% तक बढ़ जाएगी। ऐसा हर बार से होता रहा है कि Apple नई Chip का इस्तेमाल करता है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब इसमें कोई सुधार नहीं किया जाएगा। तो अब ऐसे में अगर आप भी iPhone 14 का इंतजार कर रहे हैं तो iPhone 13 ही आपके लिए बेस्ट होने वाला है।