Electric Car : छा गई टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार, बड़ी-बड़ी कंपनियों को चटाई धूल
 

बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण इलेक्ट्रिक कार की डिमांड बढ़ती जा रही है। मार्केट में टाटा की इलेक्ट्रिक कार(Electric Car) अच्छा खासा दबदबा देखने को मिला। 

 

HR Breaking News (नई दिल्ली) : आपके लिए कौन-सी इलेक्ट्रिक कार(Electric Car) सबसे बेहतर है? इस सवाल का आसान जवाब है जो सबसे ज्यादा बिक रही। हालांकि, इस सवाल का दूसरा जवाब ये भी है कि किस इलेक्ट्रिक-कार(Electric Car) की सेल्स में ज्यादा ग्रोथ है। दोनों बातें अलग-अलग हैं, लेकिन जिस कार का ग्रोथ मिल रहा है जाहिर सी बात है कि उसकी डिमांड भी बढ़ रही है। जुलाई 2022 में वैसे तो टाटा की इलेक्ट्रिक कार(Electric Car) नेक्सन और टिगोर(Tigor) का दबदबा देखने को मिला। हालांकि, जिस इलेक्ट्रिक कार की डिमांड में सबसे ज्यादा ग्रोथ देखने को मिली वो है महिंद्रा ई-वेरिटो (eVerito)। चलिए जून-जुलाई 2022 के आंकड़ों से टॉप-5 इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स को समझते हैं।

ये भी जानिये : Samsung के इस 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट! जल्द करें खरीदारी


सेल्स में टाटा, ग्रोथ में महिंद्रा अव्वल


पिछले महीने यानी जुलाई में टाटा नेक्सन EV और टाटा टिगोर EV की कुल 2878 यूनिट बिकीं। इसकी सेल्स में 6.24% की मंथली ग्रोथ रही। जून में दोनों की 2709 यूनिट बिकी थीं। टॉप-5 इलेक्ट्रिक कार की लिस्ट में महिंद्रा eVerito पांचवें नंबर पर रही। हालांकि, इसकी ग्रोथ का प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। जुलाई में eVerito की कहने को 26 यूनिट ही बिकीं, लेकिन इसे 30% की मंथली ग्रोथ मिली। जून में इसकी 20 यूनिट बिकी थीं। दूसरे नबंर पर 13.36% की मंथली ग्रोथ के साथ MG ZS EV और तीसरे नंबर पर 11.54% की ग्रोथ के साथ हुंडई कोना EV रही। जबकि चौथे नंबर पर BYD e6 है, जिसे 8.33% की मंथली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा।


महिंद्रा eVerito के फीचर्स


महिंद्रा का दावा है कि यह देश की पहली इलेक्ट्रिक सेडान सेगमेंट की कार है। गाड़ी में इलेक्ट्रो-हायड्रॉलिक स्टियरिंग दिया है। गाड़ी में फॉरवर्ड/बूस्ट मोड भी दिया गया है, जो कि एक्ट्रा पावर की स्थिति में काम आता है। इसमें हिल होल्ड कंट्रोल फीचर भी दिया है। यह कार को ढलान पर पीछे जाने से रोकता है। ई-वेरिटो दो वैरिएंट में आती है। इसमें एक D2 और D6 है। दोनों वैरिएंट 181km की रेंज देती हैं। कार को घर पर 16 एम्पियर प्लग में चार्ज किया जा सकता है। ये 7 से 8 घंटे में 100% चार्ज हो जाती है। ये फास्ट चार्जर को भी सपोर्ट करती है।

ये भी जानिये : 24 हजार का Motorola स्मार्टफोन, महज 2 हजार रुपये में मिल रहा


महिंद्रा इलेक्ट्रिक के मुताबिक, इस ई-कार के मेंटेनेंस से जुड़े खर्च बेहद कम है। ई-वेरिटो महज 1.15 रुपए प्रति किमी चलने की लागत पर लगभग सभी बाकी कारों को पीछे छोड़ सकती है। 7 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से 18 यूनिट बिजली की खपत (110km की रेंज पर) है। यह गाड़ी दो कलर में आती है। इसमें डीसेट सिल्वर और डायमंड व्हाइट हैं। सब्सिडी के बाद इस गाड़ी एक्स-शोरूम कीमत 9.12 लाख से शुरू होकर 9.46 लाख तक जाती है।