Tata को टक्कर देने आ रही महिंद्रा की ये 5 नई Electric SUV, जानिए कब होंगी लॉन्च
 

जैसा की आप जानते हैं मार्केट में गाड़ियों की भरमार के चलते महिंद्रा अपनी एक नहीं बल्कि 5 नई धाकड़ Electric SUV लाने जा रही है अगर आप भी ये कार लेने की सोच रहे हैं तो बस थोड़ा सा इतंजार और कर लें खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कब लॉन्च होंगी ये कार। 

 

HR Breaking News : ब्यूरो : अगर आप कोई कार लेने की सोच रहे हैं तो Mahindra & Mahindra ने आज इंतजार खत्म करते हुए 5 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV.e8, XUV.e9, BE.05, BE.07 और BE.09 से पर्दा हटा गया है। इन इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2024 से इंडियन मार्केट में पेश किया जाएगा, वहीं इसकी बीई रेंज को 2025 में बिक्री के लिए भारत में लाया जाएगा। ये सभी 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी प्लेटफॉर्म और बैटरी मॉड्यूल को साझा करेंगी।


 Mahindra Electric SUV 


प्रोडेक्शन के लिए सबसे पहले जाने वाला Mahindra Born Electric मॉडल XUV.e8 होगा। इसे दिसंबर 2024 में देश में लॉन्च किया जाना है। नई Mahindra XUV.e8 INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है जो एक बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म है। यह महिंद्रा XUV700 की तरह थ्री-रो एसयूवी होगी।


ये भी जानें : Tata Motors : टाटा की इन कारों पर भयंकर डिस्काउंट, सस्‍ते में कार खरीदने का मौका मत चूकिए

जबकि Mahindra ने इसे XUV700 से अलग दिखाने के लिए कुछ बदलाव किए हैं। यह एक ईवी जैसे फ्रंट के साथ आएगी, जिसमें स्क्वायर शेप एलईडी लाइट बार और क्लोज-ऑफ फ्रंट ग्रिल है। फ्रंट में बंपर माउंटेड हेडलैम्प्स और स्कल्प्टेड बोनट है। इसका पिछला हिस्सा काफी हद तक XUV700 जैसा दिखता है, लेकिन इसमें नया  डिजाइन किया हुआ बम्पर है।


ये भी पढ़ें : Tata Punch : सस्ती होने के कारण इस गाड़ी की सेल बढ़ी, बिक्री 1 लाख के पार

नई महिंद्रा XUV.e8 4,740 मिमी लंबी, 1,900 मिमी चौड़ी और 1,760 मिमी लंबी है और इसका व्हीलबेस 2,762 मिमी है। यह XUV700 के मुकाबले में लगभग 45 मिमी लंबी, 10 मिमी चौड़ी और 5 मिमी लंबी है, और इसका व्हीलबेस 7 मिमी ज्यादा है। नई XUV.e8 इलेक्ट्रिक एसयूवी में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम और 80kWh बैटरी पैक होगा। इसमें 230hp से 350hp की पावर आउटपुट देने का दावा कंपनी कर रही है।


MAHINDRA XUV.E9

नई XUV.e9 Electric SUV को अप्रैल 2025 तक लॉन्च किया जाएगा। यह बिल्कुल नया इलेक्ट्रिक मॉडल होगा, जो कूप डिजाइन के साथ आता है। Mahindra XUV.e9 इलेक्ट्रिक SUV की लंबाई 4,790mm, चौड़ाई 1,905mm और ऊंचाई 1,690mm होगी। यह 5-सीटर मॉडल होगा और 2,775mm लंबे व्हीलबेस के साथ आएगा।

नई XUV.e9 का डिज़ाइन XUV Aero कॉन्सेप्ट जैसा होगा। इसमें XUV.e8 से एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स, बंपर-माउंटेड हेडलैम्प्स देखने को मिलेंगे। इसमें इसके फ्लैट टेल सेक्शन के साथ पीछे की तरफ कूप जैसा डिजाइन है। इस गाड़ी के इलेक्ट्रिक XUV.e8 के साथ बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर्स को साझा होने की संभावना है।