Honda की इस बाइक ने सभी बाइक्स को छोड़ा पीछे, बनी नबंर-1

अब मार्केट से आप अपने बजट के हिसाब (according to budget)से बाइक खरीद सकते है। आप बाइक ज्यादा माइलेज (high mileage)से लेकर दमादार लुक और एडवांस फीचर्स से लैस बाइक खरीद सकते है। 

 

HR Breaking News (नई दिल्ली) अब आप अपने बजट के हिसाब से बाइक सिलेक्ट कर सकते हैं। आप अलग-अलग सेगमेंट में 70 हजार से लेकर 10 से 15 लाख तक की बाइक खरीद सकते हैं। वैसे, भारतीय कंडीशन(indian condition) के हिसाब से 125cc सेगमेंट की बाइक सबसे अच्छी मानी जाती है। इसका इंजन दमदार होता है और माइलेज भी बेहतर होता है। इन्हें सभी तरह के रास्तों पर दौड़ाया (ran on the roads)जा सकता है। इस सेगमेंट में होंडा(Honda in the segment), बजाज, हीरो, टीवीएस जैसी कंपनियों का दबदबा है। हालांकि, जब बात मॉडल की होती है तो 125cc सेगमेंट में स्प्लेंडर, ग्लैमर, पल्सर जैसी बाइक्स पर CB शाइन भारी दिखती है। इसकी डिमांड के सामने दूसरी बाइक आसपास भी नहीं हैं। बता दें कि होंडा CB शाइन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 77,378 रुपए है।

ये भी जानिए : मारूति की लग्जरी कार के फोटो हुए लीक, देखते ही खरीदने का करेगा मन


होंडा CB शाइन की डिमांड सबसे ज्यादा


जब बात 125cc सेगमेंट की होती है तब होंडा CB शाइन सबसे आगे खड़ी नजर आती है। इसकी डिमांड इतनी ज्यादा है कि बजाज पल्सर, हीरो स्प्लेंडर, हीरो ग्लैमर के साथ TVS राइडर भी इससे कोसों दूर है। मई 2022 में होंडा ने 119,765 CB शाइन बेचीं। उसे ईयरली 716.62% की धमाकेदार ग्रोथ मिली थी। पिछले साल मई 2021 में होंडा ने सिर्फ 14,666 CB शाइन बेची थीं। यानी साल भर में इस बाइक की डिमांड इतना ज्यादा बढ़ गई कि कंपनी ने 105,099 CB शाइन ज्यादा बेच दीं। मंथली आधार पर होंडा CB शाइन को 13.62% की ग्रोथ मिली। कंपनी ने अप्रैल 2021 में 105,413 CB शाइन बेची थीं।


पल्सर और स्प्लेंडर बहुत पीछे


होंडा CB शाइन के पीछे बजाज पल्सर और उसकी पीछे हीरो स्प्लेंडर और इसकी पीछे हीरो ग्लैमर है। हालांकि, ये सभी बाइक बिक्री के मामले में एक-दूसरे से काफी पीछे हैं। जैसे, मई में 56396 बजाज पल्सर, 33754 हीरो स्प्लेंडर, 28363 हीरो ग्लैमर और 344 TVS राइडर बिकी थीं। ईयरली और मंथली बेसिस पर इन सभी को ग्रोथ भी मिली। हालांकि, TVS राइडर एक मात्र ऐसी बाइक रही जिसे मंथली बेसिस पर 89.86% का नुकसान हुआ। हालांकि, ओवरऑल सेगमेंट में हीरो स्प्लेंडर सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। मई 2021 में अलग-अलग सेगमेंट में इसकी 262,249 यूनिट बिकी थीं।


होंडा CB शाइन का माइलेज


होंडा शाइन में 125 cc का इंजन मिलता है जो 7,500 rpm पर 10.72 bhp की पावर और 6,000 rpm पर 10.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। ARAI के मुताबिक, होंडा शाइन 65 किमी. प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। बता दें कि होंडा सीबी शाइन अप्रैल महीने में दूसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली बाइक रही है। 

होंडा CB शाइन के फीचर्स

ये भी जानिए : यहां से खरीदें सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 200km की देगी माइलेज


होंडा शाइन कुल चार कलर ऑप्शन- ब्लैक, ग्रे, ब्लू और रेड में आती है। इसमें फुल LED हेडलाइट और फुल डिजिटल कंसोल जैसे बहुत मॉडर्न फीचर्स नहीं दिए गए। इसका इंस्ट्रूमेंट कंसोल बिलकुल बेसिक है, जिसमें स्पीड, ओडो और फ्यूल गेज जैसी जानकारी ही मिलती है। इसमें साइलेंट स्टार्ट, DC हेडलैंप, इंजन किल स्विच, और अडजस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है। इसका सीधा मुकाबला हीरो सुपर स्प्लेंडर और बजाज पल्सर 125 से है।