Car Loan खत्म होने के बाद जरूर कर लें RC अपडेट, घर बैठें अपनाएं ये प्रोसेस
HR Breaking News (RC update) अगर आप भी गाड़ी का लोन (Car Loan RC Hypothecation) चुकाने के बाद आरसी अपडेट कराने के लिए बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है। बता दें कि सरकार की ओर से RC अपडेट कराने के प्रोसेस को ऑनलाइन कर दिया है। अब आप घर बैठे आसानी से इस प्रोसेस को अपनाकर RC अपडेट करा सकते हैं।
कैसे कर सकते हैं घर बैठे आरसी अपडेट
दरअसल, आपको बता दें कि सरकार की ओर से वाहन मालिकों को बड़ी राहत देते हुए हाइपोथेकशन हटाने के प्रोसेस को ऑनलाइन किया गया है। अगर आपने कार लोन चुकता कर दिया है और अब भी आपकी गाड़ी की RC (Registration Certificate) में बैंक या फाइनेंसर का नाम दर्ज है बता दें कि अब लोन की एंट्री हटाने का प्रोसेस डिजिटल हे गया है। अब आप बिना RTO के चक्कर लगाए घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से आरसी अपडेट (RC Updates) कर सकते हैं।
क्या दर्शाता है आरसी में हाइपोथेकशन
आरसी में हाइपोथेकशन क्लॉज (Hypothecation Clause in RC) जुड़ा होता है, जो दर्शाता है कि वाहन बैंक या फाइनेंसर के पास गिरवी रखे हैं, लेकिन अब लोन चुकता होते ही, अगर यह एंट्री नहीं हटाई गई, तो इससे सरकारी रिकॉर्ड में गाड़ी पर बैंक का अधिकार रहता है। ऐसे में गाड़ी बेचने, ट्रांसफर करने या री-रजिस्ट्रेशन (Car Re-registration) के समय परेशानी हो सकती है।
हाइपोथेकशन हटाने की सर्विस हुई डिजिटल
जानकारी के लिए बता दें कि परिवहन मंत्रालय (Ministry of Transport) की आधिकारिक वेबसाइट VAHAN (vahan.parivahan.gov।in) के माध्यम से अब हाइपोथेकशन हटाने की सर्विस डिजिटल मौजूद है। कई राज्यों में तो पूरा प्रोसेस ही डिजिटल है। वहीं, कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां पर फॉर्म 35 ऑनलाइन भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी RTO में जमा करनी पड़ती है और लोन देने वाले संस्थान में जमा करनी होती है।
ये जरूरी दस्तावेज करने होंगे अपलोड
अगर आप ऑनलाइन हाइपोथेकशन (online hypothecation) हटाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना होगा। इसके लिए सबसे पहले आपको बैंक या फाइनेंसर से मिला नो ओब्जेक्शन सर्टिफिकेट (No Objection Certificate) अपलोड करना होगा। फिर RTO फॉर्म 35, वैध इंश्योरेंस सर्टिफिकेट, वाहन की ओरिजिनल RC डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी।
इसका स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस पूरा इस प्रकार है। इसके लिए आपको सबसे पहले VAHAN वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा और फिर Online Services में जाकर Vehicle Related Services को चुनना होगा और फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर डालकर OTP को जनरेट करें। उसके बाद जैसे ही OTP डालेंगे, उसके बाद Hypothecation Termination को सिलेक्ट करें और इंश्योरेंस डिटेल भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा, उसके बाद निर्धारित फीस ऑनलाइन सब्मिट करनी होगी।
किन स्थितियों में जरूरी होता है हाइपोथेकशन हटाना
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कब हाइपोथेकशन हटाना (Removal of hypothecation) जरूरी हो जाता है। जब आप कार बेचने, मालिकाना हक ट्रांसफर करने या सिर्फ अपनी RC को क्लीन रखना चाहते हैं, तो इन सब कामों के लिए हाइपोथेकशन (hypothecation kya hai) हटाना बेहद जरूरी हो जाता है और इससे यह क्लियर हो जाता है कि कार पर किसी बैंक या फाइनेंसर का कोई हक नहीं है।