एपल ने वेलकम होम इवेंट में स्मार्ट होम कैटेगरी में किए लॉन्च नए प्रोडक्ट, HomeView से कंट्रोल होंगे सभी स्मार्ट डिवाइस
HR Breaking News (Apple new Howe Devices) दुनिया की जानी-मानी टेक कंपनी एप्पल की तरफ से स्मार्ट होम कैटेगरी के तहत कई प्रोडक्ट लॉन्च किए गए हैं। एप्पल की तरफ से अपने वेलकम होम इवेंट में यह लांचिंग की गई है। इवेंट के दौरान कंपनी ने होम व्यू डिस्प्ले, एप्पल टीवी 4K और homepod mini से पर्दा उठाया है। एप्पल की तरफ से इन डिविजन के माध्यम से घर में स्मार्ट इकोसिस्टम को मजबूत करने की कोशिश है। चलिए जानते हैं अलग-अलग डिवाइस की क्या खूबी है।
क्या है एपल होमपॉड मिनी (Apple Home Pod)
एपल की तरफ से मार्केट में होमपॉड मिनी लॉन्च किया गया है। होम पोड मिनी एप्पल के स्मार्ट होम सेगमेंट का एक अहम प्रोडक्ट है। कंपनी की तरफ से पहली बार इस तरह का प्रोडक्ट सामने आया है। यह एक स्क्रीन है जिसके माध्यम से घर में कनेक्ट डिवाइस को एक ही जगह से कंट्रोल किया जा सकता है। यह 6 इंच की स्क्वायर स्क्रीन दी गई है।
कंपनी ने इसके दो वर्जन लॉन्च किए हैं। एक दीवार पर लगने वाली, दूसरी टेबल या काउंटर पर रखी जाने वाली है। इस डिवाइस के माध्यम से यूजर्स अपने घर के स्पीकर, फैन, स्मार्ट लाइट व अन्य गैजेट्स को कंट्रोल कर सकेंगे। घर के अलग-अलग सदस्य अपनी जरूरत के हिसाब से इसको पर्सनलाइज्ड भी कर सकते हैं।
एप्पल टीवी 4K बेहतर प्रोसेसर के साथ आया (Apple TV 4K 2026)
इस इवेंट के दौरान एप्पल की तरफ से एप्पल टीवी 4K को भी पेश किया गया है। यह बेहतर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस टीवी का डिजाइन पहले जैसा है, लेकिन प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर में काफी अपडेट किया गया है। कंपनी ने 2022 में पहली बार एप्पल टीवी 4K मॉडल पेश किया था। अलग-अलग वेरिएंट्स में एप्पल a19, a19 प्रो चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। प्रोसेसर की मदद से टीवी के अंदर सीरी अपडेट किया गया है। एप्पल इंटेलिजेंस से जुड़े फीचर्स भी इसमें कनेक्ट किए गए हैं। इसके माध्यम से सर्च का एक्सपीरियंस और भी बेहतरीन हो जाएगा। साथ में स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल करना, वॉइस कमांड देना भी इसमें शामिल किया गया है।
हॉमव्यू क्या होता है (Apple Homeview)
कंपनी की तरफ से हॉम व्यू भी पेश किया गया है। यह एक एप्पल की स्मार्ट डिवाइस है, जिसे सेंट्रल डिवाइस के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। हर सदस्य की जरूरत के हिसाब से इसमें इस्तेमाल करने की तकनीक दी गई है। यह 7 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दिया गया है। होम व्यू के माध्यम से यूजर एक ही जगह पर मनोरंजन, आपस में बातचीत, स्मार्ट होम मैनेजमेंट जैसी सुविधाओं का प्रयोग कर सकते हैं। गाने चलाने, फेस टाइम कॉल करने व अन्य तरह की वॉइस कमांड वगैरा इसके माध्यम से आसानी से दी जा सकती हैं। इन सभी को प्राइवेसी सिक्योरिटी के परपज से भी काफी ध्यान से डेवलप किया गया है।