{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Auto News : धड़ा-धड़ बिक रही ये 7-सीटर कार, 4 महीने पहुंचा वेटिंग पीरियड, मिलेंगे ये खास फीचर

New Best EV Car : पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में इलेक्ट्रिक कारों का तेजी से क्रेज बढ़ा है। अब त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे में अगर आप नई ईवी कार खरीदना चाहते हैं तो ये मौका आपके लिए बेस्ट है। क्योंकि इस समय कंपनियां अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर देती हैं। इस समय कार बाजार में 7 सीटर कार ने धूम मचा रखी है। MG की 7सीटर कार को खरीदने के लिए लोग लाइनों में लग रहे हैं। ऐसे में इस कार का वेटिंग पीरियड 4 जा पहुंचा है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (New Best EV Car)। दिवाली अब कुछ ही दिन दूर है और ऐसे में अगर आप नई ईवी कार (New Best EV Car) खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं तो अब आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, देश की कई बड़ी कंपनियां इस समय अपने कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है।  MG मोटर इंडिया भी अपनी ईवी कार पर तगड़ा डिस्काउंट (EV Car Discount) दे रही है। MG मोटर इंडिया ने अपनी प्रीमियम डीलरशिप चेन 'MG Select' के साथ भारतीय कार बाजार में एक नई पहचान बनाई है। 


MG मोटर इंडिया फिलाहाल दो शानदार मॉडल्स M9 इलेक्ट्रिक MPV (M9 Electric MPV) और साइबरस्टर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार की बिक्री कर रही है। इन दोनों ही कारें  ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। कंपनी ने दोनों ही कारों पर शानदार फीचर दिए हैं। यदि आप MG M9 इलेक्ट्रिक MPV को खरीदना चाहते हैं, तो आपको इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, इस कार को खरीदने के लिए लोग दीवाने हो गए हैं। कार की खरीदारी के लिए लोग लाइनों में लग रहे हैं। अक्टूबर 2025 में इस शानदार कार पर लंबा वेटिंग पीरियड (M9 Electric waiting period) चल रहा है। 

4 महीने करना पड़ेगा इंतजार - 


अगर आप MG M9 इलेक्ट्रिक MPV (MG M9 Electric MPV Features) को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको 120 दिन यानी 4 महीने का इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अक्टूबर 2025 में इस कार पर लगभग 4 महीने का लंबा वेटिंग पीरियड (M9 Electric waiting period) चल रहा है। ग्राहकों को यह कार इतनी ज्यादा पसंद आई है कि कुछ ही समय में यह आउट ऑफ स्टॉक हो गई है। 


MG M9 इलेक्ट्रिक MPV में मिलेंगे ये फीचर - 


21 जुलाई 2025 को MG M9 इलेक्ट्रिक (MG M9 Electric Price) MPV भारत में 69.90 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) प्राइस पर लॉन्च हुई थी। इस इलेक्ट्रिक एमपीवी कार की डिलीवरी 10 अगस्त 2025 से शुरू हुई है। ये ईवी सिंगल चार्ज में बिना रुके 548 किमी. तक का सफर तय कर सकती है।

विंडसर की 40,000 यूनिट सेल


इसी बीच MG ने अपनी एक और सफल मॉडल विंडसर (Windsor) की 40,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा छूने पर सेलिब्रेट किया है। इस मौके को खास बनाने के लिए कंपनी ने विंडसर इंस्पायर एडिशन (Windsor Inspire Edition) लॉन्च किया है।


14 MG सेलेक्ट डीलरशिप


MG सेलेक्ट डीलरशिप की चेन अब पूरे देश में मजबूत हो रही है। इसकी कुल संख्या 14 हो गई है। यह विस्तार प्रीमियम ग्राहकों तक कंपनी की पहुंच को बढ़ा रहा है।