Best 7 Seater SUV : खरीदनी है 7 सीटर SUV, तो ये 4 ऑप्शन आपके लिए रहेंगे बेस्ट

7 Seater SUV : अगर आप ऐसी कार लेना चाहते हैं जिसमें पूरा परिवार आराम से सफर कर सके, तो 7-सीटर SUV आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। आजकल बाजार में कई बढ़िया 7-सीटर SUVs मिलती हैं, जिनमें अच्छा परफॉर्मेंस, फीचर्स और सेफ्टी भी मिलती है। सही कार चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, इसलिए हम आपके लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं, जो आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से सही रहेंगे।
 

HR Breaking News : (7 Seater SUV Details) पिछलें कई दिनों से देशभर में 7-सीटर कारों की डिमांड़ लगातार बढ़ती ही जा रही है। अगर आप नई 7-सीटर SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है। आज के समय में जब कार लेने का प्लान करते है तो बाजार में कई ऐसे ऑप्शन सामने आ जाते हैं, जिनमें बड़े परिवार के लिए आरामदायक सफर के साथ दमदार फीचर्स और बेहतर सेफ्टी (Best Car In India) भी मिलती हैं। लेकिन इतने सारे ऑप्शन के बीच सही SUV चुनना आसान नहीं होता। ऐसे में हम आपके लिए 4 ऐसे बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं, जो आपकी जरूरत और बजट दोनों पर खरे उतर सकते हैं।


अगर आपका बजट 15 लाख रुपये  (Best 7 Seater SUV) तक है, तो इस बजट में आप शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस वाली 7-सीटर SUV आसानी से खरीद सकते हैं। इस बजट की गाड़ी में आपको न सिर्फ स्पेस और कंफर्ट मिलता है, बल्कि सेफ्टी और नए फीचर्स भी काफी ज्यादा मिल जाते हैं। 15 लाख रुपये तक के बजट में आपको बाजार में कई सारे ऑप्शन मिलेंगे जैसे- Tata Safari, Mahindra Scorpio N, Mahindra XUV7XO और Hyundai Alcazar आदि। आइए आज आपको बताते है 15 लाख के अंदर या इसके आसपास आने वाली उन चार 7 सीटर SUV's के बारे में जिनके दमदार फिचर्स और लुक आपका दिल जी लेगी।

 


बेस्ट 7 सीटर SUV की लिस्ट


टाटा सफारी 


टाटा कंपनी की गाडी सफारी (Tata Safari Features) में आपको पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का विकल्प मिलता है, जो अच्छी ताकत के साथ स्मूथ ड्राइविंग देते हैं। टाटा सफारी की शुरुआती कीमत (Tata Safari Rates) देखे तो पेट्रोल में करीब 13.29 लाख रुपये और डीजल में 14.66 लाख रुपये है। यह 7-सीटर SUV है, जो परफॉर्मेंस के साथ आराम भी देती है। माइलेज की बात करें तो डीजल में करीब 16 kmpl तक और पेट्रोल में 13 से 15 kmpl तक मिल जाता है।


टाटा की इस गाड़ी में 14.5 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, 5-स्टार ग्लोबल NCAP + भारत NCAP सेफ्टी, 6 एयरबैग्स और JBL साउंड सिस्टम शामिल है। थर्ड रो में स्पेस काफी अच्छा है और टाटा सफारी में कैप्टेन सीट्स का ऑप्शन भी मिलता है। टाटा की यह SUV फैमिली ट्रिप्स और लंबी ड्राइविंग के लिए बिल्कुल सही है। साथ ही, टाटा का सर्विस नेटवर्क पूरे भारत में मजबूत बताया जा रहा है।

 

 


महिंद्रा स्कॉर्पियो N 


महिंद्रा स्कॉर्पियो N की शुरुआत (Mahindra Scorpio N) बेस 7-सीटर Z2 वेरिएंट से होती है, जिसकी कीमत 13.49 लाख रुपये है। इसकोे 2.0 लीटर पेट्रोल या 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ खरीदा जा सकता है। पेट्रोल में माइलेज करीब 15-16 kmpl और डीजल में 16-18 kmpl है।


महिंद्रा स्कॉर्पियो N (Mahindra Scorpio N Features) मे 5-स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी, 6 एयरबैग्स, डुअल जोन AC, सनरूफ और 12 इंच की टचस्क्रीन जैसे फीचर्स मिल रहे है। महिंद्रा कंपनी की कार स्कॉर्पियो N का जबरदस्त लुक, हाई ग्राउंड क्लियरेंस (187 mm) और ऑफ-रोड कैपेबिलिटी इसे लोगों के बीच बेहद खास बनाते हैं। महिंद्रा की यह SUV फैमिली और एडवेंचर दोनों के लिए बेस्ट है।  

 


महिंद्रा XUV 7XO


महिंद्रा XUV 7XO में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल या 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलता है। आप इसे मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ (Mahindra XUV 7XO Rates) ले सकते हैं। पेट्रोल में माइलेज 13-15 kmpl और डीजल में 15-17 kmpl तक है। महिंद्रा कंपनी की इस कार की कीमत की बात की जाएं तो इसकी कीमत की बात करे तो सबसे सस्ते 7-सीटर वेरिएंट के लिए 13.66 लाख रुपये से शुरू होती है।

 
महिंद्रा XUV 7XO (Mahindra XUV 7XO Features) में  360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग्स और 10.25इंच की बड़ी टचस्क्रीन मhल रही है। यह SUV शहर और हाईवे दोनों पर आराम से चलती है। 


हुंडई अलकाजर


हुंडई अलकाजर (Hyundai Alcazar Features) इस में 10.25 इंच की डुअल स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग्स, ADAS और ब्लू लिंक कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं हैं। इसका ड्राइविंग अनुभव बहुत स्मूथ है और इंटीरियर प्रीमियम लगता है। फैमिली के लिए यह आरामदायक कार है। 


हुंडई अलकाजर की शुरुआती कीमत 14.50 लाख रुपये (Hyundai Alcazar Price) है। इसे 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल या डीजल इंजन क साथ खरीदा जा सकता है। पेट्रोल में माइलेज लगभग 18.8 kmpl और डीजल में 18.1 kmpl तक है।