{"vars":{"id": "93802:4123"}}

best mileage cars : बार-बार नहीं लगाने पड़ेंगे पेट्रोल पंप के चक्कर, ये हैं बेस्ट माइलेज कारें

Cheap Cars : अगर आप भी बार बार पेट्रोल पंप के चक्कर लगाकर परेशान हो गए हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है, क्योंकि आज हम आपको ऐसी गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी माईलेज (best mileage cars) काफी ज्यादा जबरदस्त है। इस कारों के फीचर्स भी एक से बढ़कर एक है। आइए जानते हैं इन बेस्ट माईलेज कारों के बारे में पूरी जानकारी।

 

HR Breaking News (Car with best millage) भारत में यूं तो कारों की शानदार वेराइटी देखने को मिल जाती है। लेकिन इन सभी कारों में ज्यादातर आने वाली परेशानी माइलेज की ही होती है। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब मार्केट (best mileage cars) में कुछ ऐसी गाड़ियां आ गई है, जोकि शानदार माइलेज ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में इन गाड़ियों को चलाना एक किफायती विक्लप बनकर सामने आ रहा है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।

 


 

ये कारे होंगी परफैक्ट-

 

भारत में कारों की माइलेज को लेकर अक्सर लोगों के बीच परेशानी देखने को मिल जाती है। माइलेज बढ़ाने के लिए वे कई बार मेकैनिक के पास जाकर ऐसे काम भी करवाते हैं जिनकी वजह से बाद में कारों (Best Cars in India) को एक बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ जाता है। अगर आप भी नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं और ऐसी कार की खरीदी करना चाह रहे है जिससे माइलेज ज्‍यादा मिले तो आपके लिए ये कारे परफैक्ट हो सकती है।


Maruti Swift का करें चयन-

मारुति की ओर से हैचबैक सेगमेंट में स्विफ्ट को ऑफर किया जा रहा है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली ये कार सबसे ज्‍यादा माइलेज देने वाली कारों में शुमार है। इस कार को एआएआई के अनुसार एक लीटर पेट्रोल (Maruti Swift  price) में 25.75 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ये माइलेज के इसके एएमटी वेरिएंट से मेल खाती है। मैनुअल वेरिएंट के साथ ये 24.8 किलोमीटर तक की माइलेज को ऑफर करती है।


Maruti Celerio मिलेगी हैचबैक सेगमेंट में-

मारुति की ओर से सेलेरियो को भी हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जा रहा है। इस कार को भी पेट्रोल के साथ सीएनजी वेरिएंट में भी ऑफर किया जा रहा है। माइलेज के लिए ये कार भी काफी लोगों की पसंदीदा कार (Maruti Celerio Features) बनकर सामने आ रही है। इसे एक लीटर में 26 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ये माइलेज इसके मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑफर की जाती है।


Honda City E HEV देगी इतनी माइलेज-

होंडा की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर सिटी की बिक्री की जा रही है। इस कार को स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड तकनीक के साथ भी ऑफर (Honda City E HEV) किया जा रहा है। अगर आपको ज्‍यादा माइलेज और आराम के साथ कार चाहिए तो फिर होंडा सिटी का हाइब्रिड वर्जन आपको एक लीटर पेट्रोल में 27.26 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर कर रहा है।


Toyoyta Hyryder है जबरदस्त-

टोयोटा की ओर से भारत में हाइराइडर की बिक्री की जाती है। मिड साइज सेगमेंट की इस एसयूवी को हाइब्रिड तकनीक के साथ भी ऑफर (Toyoyta Hyryder Price) किया जाता है। इससे इसको एक लीटर पेट्रोल में 27.97 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। वहीं इस गाड़ी की कीमत भी कम है।


2025 में लॉन्च होगी Maruti Victoris-

मारुति की ओर से 2025 में ही विक्‍टोरिस को भी लॉन्‍च किया जा रहा है। इस एसयूवी से एक लीटर पेट्रोल में 28.65 किलोमीटर तक की माइलेज (Maruti Victoris Millage) ऑफर की जा सकती है। ये माइलेज इसके हाइब्रिड वेरिएंट से मिल सकती है। वहीं बाकी वेरिएंट की माइलेज थोड़ी कम हो सकती है।