{"vars":{"id": "93802:4123"}}

1 अक्टूबर को लॉन्च होगी BMW की नई एडवेंचर बाइक

BMW new adventure bike :BMW की नई एडवेंचर बाइक को लेकर युवाओं में इंतजार बना हुआ है।नई एडवेंचर बाइक की लॉन्चिंग को लेकर मार्केट में हलचल काफी बढ़ गई है। उम्मीद की जा रही है कि बीएमडब्ल्यू की इस नई एडवेंचर बाइक में दमदार इंजन के साथ कई मॉडर्न फीचर्स मिल सकते हैं। अगर आप भी यह नई बाइक (BMW new adventure) लेना चाहते हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि नई अपकमिंग बाइक की कीमत कितनी हो सकती है।

 

HR Breaking News (BMW new adventure bike) बीएमडब्ल्यू कंपनी की ओर से बाइक सेगमेंट में अपनी नई दमदार बाइक उतारने की तैयारी की जा रही है। BMW की नई एडवेंचर बाइक की लॉन्चिंग (BMW New Adventure Bike Launching) 1 अक्टूबर को होने वाली है, जिसको लेकर युवा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीएमडब्ल्यू में एडवेंचर राइडिंग के साथ ही कई दमदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। खबर में जानिए BMW की नई एडवेंचर बाइक की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से-

लॉन्च होगी नई नेकेड रोडस्टर बाइक (BMW adventure bike) 


बीएमडब्ल्यू कंपनी की ओर से 1 अक्टूबर 2026 को देशभर में अपनी नई नेकेड रोडस्टर बाइक (New Naked Roadster Bike) को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद है कि यह नई बाइक F 450 GS वाले दमदार 420cc इंजन और प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसकी सीधी टक्कर KTM 390 Duke और Aprilia Tuono 457 से होगी।


BMW वाहन निर्माता कंपनी ने इस वर्ष अप्रैल में अपनी एडवेंचर बाइक (kab launch hogi New Naked Roadster Bike) F 450 GS को भारत में लॉन्च किया था और अब कंपनी दोबारा नई बाइक पेश कर अपनी एंट्री-लेवल बाइक्स के पोर्टफोलियो को मजबूत कर रही है। BMW की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 1 अक्टूबर 2026 को एक नई बाइक की लॉन्चिंग का टीजर जारी किया है। उम्मीद है कि यह नया मॉडल F 450 GS के ही प्लेटफॉर्म पर बेस्ड बाइक हो सकती है। 

 

कंपनी ने बंद की एंट्री-लेवल बाइक्स 


इससे पहले देशभर में BMW की एंट्री-लेवल बाइक्स (BMW entry-level bikes) में G 310 R और G 310 GS शामिल थीं, जिन्हें कंपनी ने बंद कर दिया है। हालांकि, अभी भी बाजार में TVS के साथ मिलकर जो ट्रैक-फोकस्ड बाइक G 310 RR बनाई गई है, वो अभी भी मार्केट में हैं। 

 

अप्रैल में लॉन्च की गई थी यह बाइक


BMW कंपनी की ओर से इसी वर्ष अप्रैल में नए प्लेटफॉर्म पर बनी F 450 GS को लॉन्च किया गया था, जिसमे 420cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन ऑप्शन दिया गया है। यह इंजन 48hp की पावर और 43Nm का टॉर्क जनरेट करता है। सेगमेंट में पहली बार दिए गए ईजी राइड क्लच (Easy Ride Clutch) और सिर्फ 178 किलो वजन के साथ यह बाइक खूब चर्चाओं में रही थी।

नई नेकेड रोडस्टर बाइक का कैसा होगा इंजन 


अब BMW कंपनी एक नई नेकेड रोडस्टर बाइक (BMW new naked roadster bike) पेश करने जा रही है। उम्मीद है कि यह नई बाइक, जिसे BMW की नेमिंग के हिसाब से F 450 R नाम दिए जाने की संभावना है, इसमे F 450 GS वाला इंजन ऑप्शन मिल सकता है।


टीजर में बाइक के बारे अधिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इसमें अपसाइड-डाउन (upside-down) फोर्क्स साफ नजर आ सकते हैं। इस बाइक में F 450 GS में 180mm ट्रैवल वाले 43mm के USD फोर्क्स मिलते हैं, लेकिन नई बाइक एक रोडस्टर है, तो ऐसे में इसके सस्पेंशन ट्रैवल को कम किए जाने की उम्मीद है। ठीक ऐसा ही बदलाव इसके पिछले मोनोशॉक सस्पेंशन में भी देखा जा सकता है।

 

किस कीमत पर लॉन्च होगी यह बाइक (BMW New Bike)


हाल ही में कंपनी की ओर से F 450 GS की कीमतों (F 450 GS bike prices) में इजाफा किया गया हैं, और अब इसकी शुरुआती कीमत 4.95 लाख रुपये तय की गई है। अब बस देखना यह है कि कंपनी अपनी इस नई नेकेड रोडस्टर को किस कीमत में पेश करती है।


 बाजार में इस नई BMW बाइक की सीधी टक्कर Aprilia Tuono 457 स्पेशल एडिशन, जिसकी कीमत (BMW New Adventure Bike Price) 3.99 लाख रुपये है और सिंगल-सिलेंडर वाली KTM 390 Duke R, जिसकी मार्केट में कीमत 3.45 लाख रुपये हैं, इन बाइक्स से होगी। टीजर के अनुसार बीएमडब्ल्यू की नई बाइक की लॉन्चिंग 1 अक्टूबर, 2026 को शाम 5:30 बजे होगी।