Car Tips : सीएनजी कार का कम हो गया माइलेज, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये 4 गलतियां
HR Breaking News-(CNG Car Tips) पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच CNG कारें आम लोगों के लिए किफायती विकल्प बनती जा रही हैं। खासकर माइलेज के मामले में CNG गाड़ियां बेहतर प्रदर्शन करती हैं, जिससे कम खर्च में ज्यादा दूरी तय करना संभव हो पाता है। यही वजह है कि बाजार में CNG कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है और कई कंपनियां भी अब अपने नए मॉडल CNG विकल्प (Top CNG cars in India) के साथ लॉन्च कर रही हैं। मौजूदा समय में कई CNG कारें शानदार माइलेज दे रही हैं, जिससे लोगों का ईंधन खर्च काफी कम हो सकता है।
हालांकि कई बार CNG कार चलाने वाले लोगों को यह महसूस होता है कि उनकी गाड़ी से उतना माइलेज नहीं मिल रहा जितनी उम्मीद की जाती है। जबकि CNG को किफायती और बेहतर ईंधन माना जाता है, इसके बावजूद माइलेज कम होने के पीछे अक्सर कुछ सामान्य कारण छिपे होते हैं। आइए खबर में आपको बताते है उन गलतियों के बारे में जिनके सुधार से गाड़ी का माइलेज (Best mileage CNG cars) ठीक किया जा सकता है।
टायरों की सही देखभाल
CNG कार का माइलेज बनाए रखने में टायरों की हालत अहम भूमिका निभाती है। यदि टायरों में हवा कम हो या प्रेशर सही न हो, तो गाड़ी चलाने में इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे ईंधन की खपत बढ़ जाती है और माइलेज पर असर पड़ता है। इसके अलावा समय के साथ टायर घिसने लगते हैं या उनमें छोटी-मोटी लीकेज भी हो सकती है, जिससे हवा धीरे-धीरे कम होती रहती है। ऐसे में बेहतर माइलेज के लिए नियमित रूप से टायर प्रेशर (Tips to improve CNG car mileage) चेक कराना और जरूरत पड़ने पर टायर बदलवाना जरूरी होता है।
क्लच की स्थिति का भी होता है असर
CNG कार में बेहतर माइलेज (Better mileage in CNG car) पाने के लिए क्लच का सही तरीके से काम करना भी बहुत जरूरी होता है। यदि क्लच ढीला पड़ गया हो या उसमें कोई खराबी आ गई हो, तो इंजन को गाड़ी चलाने में अधिक ताकत लगानी पड़ती है। ऐसी स्थिति में ईंधन की खपत बढ़ जाती है और माइलेज कम हो सकता है। अक्सर लोग माइलेज घटने पर दूसरी चीजों पर ध्यान देते हैं, लेकिन क्लच की जांच नहीं कराते। इसलिए अगर गाड़ी पहले की तुलना में कम माइलेज दे रही है, तो क्लच की स्थिति भी एक बार जरूर चेक करवा लेनी चाहिए।
एयर फिल्टर की सफाई पर दें ध्यान
गाड़ी के इंजन को सही तरह से काम करने के लिए साफ हवा (Auto News hindi) की जरूरत होती है। लेकिन समय के साथ एयर फिल्टर में धूल और गंदगी जमा होने लगती है। जब फिल्टर ज्यादा गंदा हो जाता है, तो इंजन तक हवा का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता। इससे इंजन की कार्यक्षमता पर असर होता है और CNG की खपत बढ़ सकती है। इसलिए बेहतर माइलेज बनाए रखने के लिए जरूरी है कि एयर फिल्टर को समय-समय पर साफ कराया जाए और जरूरत पड़ने पर उसे बदल दिया जाए।
समय पर सर्विस करवाना जरूरी
अक्सर लोग तब तक गाड़ी की सर्विस (Car Care Tips) नहीं कराते, जब तक कोई बड़ी दिक्कत सामने न आ जाए। लेकिन यह लापरवाही धीरे-धीरे गाड़ी के माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों पर असर डाल सकती है। समय पर सर्विस के दौरान छोटी-छोटी तकनीकी खामियां समय रहते पता चल जाती हैं और उन्हें आसानी से ठीक किया जा सकता है। इससे इंजन बेहतर तरीके से काम करता है और फ्यूल की खपत भी सही रहती है।
अगर आपकी CNG कार पहले जितनी माइलेज (CNG car mileage) नहीं दे रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। गाड़ी की सही देखभाल और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप उसकी परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों को बेहतर बनाए रख सकते हैं।