Cheapest Electric Scooter : देश का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत सिर्फ 25 हजार, सिंगल चार्ज में चलता है इतने किलोमीटर
Electric Scooter price 2023 : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा खरीद रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर(Electric Scooter) की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक सस्ता स्कूटर लेकर आए हैं।
HR Breaking News (नई दिल्ली)। आज वर्ल्ड ईवी है। इस मौके पर हम आपको देश के सस्ते और बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं। इस ई-स्कूटर से डेली के काम आसानी से निपटाए जा सकता है। खासकर कॉलेज, यूनिवर्सिटी या कोचिंग जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए ये ई-स्कूटर बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। इसे आप आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं। फंकी लुक वाले इस इलेक्ट्रकि स्कूटर का नाम एवन ई प्लस (Avon E Plus) है। इसकी सिर्फ 25 हजार रुपए है। ये सिंगल चार्ज पर ये 50KM तक दौड़ सकता है।
एवन ई प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
एवन ई प्लस ई-स्कूटर के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसकी मोटर का पावर 220 वाट है। इसमें 0.57 kWh का बैटरी पैक मिलता है। इसे फुल चार्ज होने में लगभग 8 घंटे का वक्त लगता है। फुल चार्ज होने के बाद इसे 50Km तक चलाया जा सकता है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 24 kmph तक है। यानी इस ई-स्कूटर को चलाने के लिए किसी ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। नियम के मुताबिक, जिस व्हीकल की स्पीड 25 kmph से ज्यादा होती है उनके लिए लाइसेंस जरूरी होता है।
दो अलग-अलग बूट स्पेस मिलेंगे
इस स्कूटर में सिंगल सीट मिलती है। जो काफी बड़ी और कम्फर्टेबल है। सामने की तरफ फ्लैट फुटरेस्ट और एक डिग्गी मिल जाती है। पीछे की तरफ एक बूट स्पेस बॉक्स दिया है। इसमें जरूरत का सामान रखा जा सकता है। बॉक्स में हेलमेट भी आसानी से आ जाता है। खास बात ये है कि इसमें पैडल भी मिलते है। कभी ऐसा हो गया कि बैटरी खत्म हो जाए तब पैडल की मदद से इसे आसान से ड्राइव किया जा सकता है।
कितने रुपए बनेगी मंथली EMI
इस स्कूटर की कीमत 25,000 रुपए है। इसके अलावा आपको इसके इंश्योरेंस के लिए अलग से पैसे खर्च करने होंगे। अब मान लिया जाए कि आप 5 हजार रुपए का डाउनपेमेंट देकर इस ई-स्कूटर को खरीदते हैं तब आपको 20 हजार रुपए के लोन की जरूरत होगी। अब मान लिया जाए कि आप इस लोन को 8% के इंटरेस्ट रेट पर 5 साल के लिए लेते हैं तब आपको हर महीने महज 406 रुपए की EMI देनी होगी।