Chery iCar V23: अब मिलेगी थार को टक्कर, भारत में जल्द आएगी यह इलेक्ट्रिक एसयूवी

Electric SUV : पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही डिमांड को देख अब हर कोई इलेक्ट्रिक तथा सीएनजी कारें खरीदने की तरफ भाग रहा है। कंपनियां भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपने पैर पसारने के लिए नई-नई गाड़ियों को लांच कर रही है। अब थार को टक्कर देने के लिए भारत में जल्दी ही एक नई इलेक्ट्रिक SUV आने वाली है। आइए जानते है इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी से जुड़ी पूरी जानकारी।
 

HR Breaking News : (Chery iCar V23) पिछले काफी समय से भारत देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बाजार में हो रही इस ग्रोथ को देखते हुए कंपनियों की तरफ से भी लगातार एक से बढ़कर एक अच्छे फीचर्स वाली गाड़ियों को बाजार में लॉन्च किया जा रहा है। अब जेएसडब्ल्यू मोटर्स की तरफ से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक बड़ा धमाका (Latest Electric SUV) होने वाला है। इस कंपनी की तरफ से अब कई नई गाड़ियों को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा, इस कम्पनी की जिनमें Chery iCar V23 सबसे ज्यादा चर्चा में है। 


मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि यह इलेक्ट्रिक SUV आने वाले समय में Mahindra Thar EV को सीधी टक्कर दे सकती है। कंपनी की तरफ से इस कार को खासकर उन लोगों के लिए तैयार किया जा रहा है जो इलेक्ट्रिक और एडवेंचर दोनों का आनंद (Best Electric Cars) लेना चाहते हैं। JSW की तरफ से इस कार को अपने ब्रांड नाम के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि iCar V23 भारत में Thar EV से पहले लॉन्च हो सकती है। 
 

 

Mini G-Wagon जैसी लुक


इन दिनों चर्चा का केन्द्र बनी हुई Chery iCar V23 एक छोटी लेकिन मजबूत SUV होगी। इसका लुक Mini G-Wagon जैसा बताया जा रहा है। देखने में यह SUV ऊंची होगी, इसलिए खराब रास्तों पर आसानी से चल सकेगी। इसमें गोल हेडलाइट्स मिलेंगी, जो इसे अलग दिखाती हैं। इसके बड़े टायर और मजबूत बॉडी इसे और दमदार बनाते हैं। चार्जिंग केबल रखने के लिए भी इस SUV में अलग जगह दी गई है।
 

Chery iCar V23 की बैटरी और परफॉर्मेंस


इस इलेक्ट्रिक SUV में सिंगल और डुअल मोटर का ऑप्शन मिल सकता है। लोगों की अलग-अलग जरूरतों को देखते हुए इस कार को तैयार किया जा रहा है। एक बार चार्ज (Chery iCar V23 battery and performance) करने पर यह करीब 500 किलोमीटर तक चल सकती है। कम खर्च के साथ चलने वाली यह शानदार कार बाजार में कदम रखते ही तहलका मचा देगी।  

 

 

फीचर्स होंगे दमदार


स्टाइलिश और मॉडर्न इंटीरियर के साथ आने वाली इस कार में अंदर काफी स्पेस मिलने वाला है। Chery iCar V23 में काफी आधुनिक फीचर्स मिलने वाले है। कंपनी की तरफ से जारी किए गए अपडेट से पता चला है कि इस कार को युवा ग्राहकों और एडवेंचर पसंद करने वालों को ध्यान में रखकर डिजाइन (Chery iCar V23 Design) किया जा रहा है। टेक्नोलॉजी और बजट का इसमें बेहद शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।
 

इतने दिन बाद होगी लॉन्च और इतनी होगी कीमत


मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि इस कार को भारतीय बाजार में 2027 तक पेश (Chery iCar V23 Launch Date) किया जा सकता है। भारतीय बाजार में इस कार की कीमत 15 से 25 लाख रुपये (Chery iCar V23 Price) के बीच हो सकती है। मार्केट में अपने कदम रखते ही यह कार कई बड़ी-बड़ी कारों को पीछे छोड़ने वाली है।