30,000 से कम में यहां मिले रहे हैं डबल और ट्रिपल डोर वाले तगड़े फ्रिज

Best 5 Fridge Under 30000 Rupees : गर्मी का सीजन हो या फिर सर्दियों का, फ्रिज आपको हर घर की रसोई में मिल जाएगा। अगर आपका फ्रिज पुराना हो गया हैं और नया खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अब आपके लिए सही मौका है। आज हम आपके लिए सस्ते में डबल और ट्रिपल डोर वाले ब्रांडिड फ्रिज लेकर आएं हैं। आइए नीचे खबर में जानते हैं इनके फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल से- 

 

HR Breaking News (ब्यूरो)। मार्केट में अगर नया फ्रिज (new fridge) खरीदने जाओ तो बहुत सारे ऑप्शन नजर आते हैं। समस्या तब आती है सब सही फ्रिज सिलेक्ट करना हो। मार्केट में 30 हजार रुपये की रेंज में कई कंपनियों के ढेर सारे फ्रिज हैं। इस रेंज में आप सिंगल डोर ही नहीं, बल्कि डबल डोर और ट्रिपल डोर फ्रिज भी ले सकते हैं।

1. Haier HRB-2872PMG-P

SC : क्या बहू को घर से निकाल सकते हैं सास-ससुर, सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में किया साफ


237 लीटर की क्षमता वाला यह फ्रिज छोटे परिवार (3-5 मेंबर) के लिए काफी है। इसकी कूलिंग क्षमता भी काफी अच्छी है। एनर्जी सेविंग के मामले में इसे 2 स्टार रेटिंग दी गई है। डबल डोर वाले इस फ्रिज की खासियत है कि यह फ्रॉस्ट फ्री है। इनमें इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है।
कीमत : 29,999 रुपये

2. Lloyd GLFF292ADWC1GC


इस फ्रिज की क्षमता 260 लीटर है। यह फ्रिज भी ऐसे परिवार के लिए बेस्ट ऑप्शन है जिसमें 3 से 5 लोग होते हैं। इन्वर्टर कंप्रेसर वाले इस फ्रिज को भी एनर्जी सेविंग में 2 स्टार रेटिंग दी गई है। यह फ्रिज भी फ्रॉस्ट फ्री है और इसमें डबल डोर दिया गया है।
कीमत : 29,790 रुपये

3. BOSCH CTN27S03NI


एनर्जी बचत के मामले में यह फ्रिज कुछ बेहतर है। इसे 3 स्टार रेटिंग दी गई है। इसकी क्षमता 263 लीटर है। यह फ्रिज भी उस परिवार के लिए बेहतर जिसमें 3 से 5 लोग हैं। डबल डोर वाले इस फ्रिज में भी फ्रॉस्ट फ्री का ऑप्शन दिया हुआ है।
कीमत : 29,999 रुपये

4. Whirlpool FP 313D

माता-पिता की संपत्ति पर बेटा नहीं कर सकता दावा, High Court का आया बड़ा फैसला


अगर आप ट्रिपल डोर वाले फ्रिज की तलाश में हैं तो यह फ्रिज एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस फ्रिज की क्षमता 270 लीटर है। अगर परिवार में 4 से 5 लोग हैं तो यह फ्रिज बेहतर रहेगा। कंपनी का दावा है कि इस फ्रिज के इस्तेमाल से एक CFL बल्ब जितनी बिजली खर्च होती है। इसमें भी फ्रॉस्ट फ्री का ऑप्शन दिया है।
कीमत : 28,790 रुपये

5. Panasonic NR-TH272CPAN


परिवार में 3 से 4 लोगों के लिए यह फ्रिज बेस्ट ऑप्शन है। डबल डोर वाले इस फ्रिज की क्षमता 237 लीटर है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है। साथ ही फ्रॉस्ट फ्री फीचर भी है। एनर्जी सेविंग के मामले में यह फ्रिज बेहतर है। इसे 3 स्टार रेटिंग दी गई है।
कीमत : 28,190 रुपये