अक्तूबर में पांच नई कार होंगी लॉन्च, देखें पूरी सूची
HR Breaking News (New Car Launch) कार लवर्स के लिए अक्तूबर 2026 का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई शानदार एसूयवी की एंट्री होने वाली हैं। वाहन निर्माता कंपनियां इस महीने (Top 5 Car Launches October 2026) नई तकनीक और दमदार इंजन वाली गाड़ियां पेश करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं कि अक्टूबर में लॉन्च होने वाली पांच गाड़ियों कौन सी है और उनके फीचर्स क्या है।
कौन सी कारें हैं शामिल
दरअसल, आपको बता दें कि अक्तूबर 2026 में मर्सिडीज-मेबैक (Mercedes Maybach), वोल्वो, ऑडी और रेनो जैसे कई बड़े ब्रांड अपनी नई कारें भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। इस सूची में लग्जरी सेडान, 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी, लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान, प्रीमियम एसयूवी और हाइब्रिड एसयूवी का नाम शामिल है।
मर्सिडीज-मेबैक S-क्लास फेसलिफ्ट कब होगी लॉन्च
अक्तूबर 2026 में सबसे पहले 5 तारीख को मर्सिडीज-मेबैक S-क्लास फेसलिफ्ट लॉन्च (Mercedes-Maybach S-Class facelift launched) की जाने वाली है। कंपनी इसे 5 अक्तूबर को लॉन्च करेगी। इस अपडेटेड मॉडल में एक्सटीरियर से लेकर केबिन तक कई अहम बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। नई अपडेटेड एसयूवी में पहले से बड़ा इल्यूमिनेटेड ग्रिल मिलेगा। साथ ही नया हेडलाइट डिजाइन और स्टार-शेप डीआरएल दिए जाने वाले हैं, जिससे कार का फ्रंट लुक बेहद दमदार लगेगा।
मर्सिडीज-मेबैक S-क्लास फेसलिफ्ट में मिलेगा लग्जरी केबिन
फीचर्स (Mercedes-Maybach S-Class Facelift Features) के तौर पर इसके केबिन में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 14.4-इंच सेंट्रल स्क्रीन और 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले भी होगा। इस एसयूवी में 4.0-लीटर V8 इंजन मिल सकता है। यह इंजन 537 hp की पावर और 750 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Volvo EX90 कब होगी लॉन्च
दूसरे नंबर पर वॉल्वो EX90 ईवी लॉन्च (Volvo EX90 EV kab hogi launch) की जाने वाली है, जो भारत में 12 अक्तूबर को पेश की जाएगी। यह कंपनी की 3-रो वाली 7-सीटर ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी (7-seater all-electric SUV) होने वाली है, जिसमे 106 kWh की बैटरी और डुअल-मोटर एडब्ल्यूडी सिस्टम भी मिल सकता है। यह सेटअप 456 hp की पावर और 670 Nm का टॉर्क को जनरेट करेगा और एक बार फुल चार्ज पर यह ईवी 625 किलोमीटर रेंज ऑफर करेगी।
वोल्वो EX90 में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
अगर फीचर्स की बात करें तो वोल्वो EX90 में 14.5-इंच टचस्क्रीन और 9-इंच ड्राइवर स्क्रीन मिल सकता है। साथ ही ईवी में बाउर्स एंड विल्किंस प्रीमियम (Volvo EX90 Premium Features) ऑडियो सिस्टम और ADAS के साथ कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाने वाले हैं।
EX90 के साथ ही लॉन्च होगी ES90
साथ ही वॉल्वो कंपनी की ओर से भारत में 12 अक्टूबर को ही EX90 के साथ ही ES90 भी लॉन्च की जाएगी। बता दें कि यह कंपनी की लग्जरी ऑल-इलेक्ट्रिक सेडान (Luxury all-electric sedan) है, जिसमे 92 kWh और 106 kWh के दो बैटरी ऑप्शन मिलने वाले हैं। इसके अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार पावर 333 hp से 680 hp तक होगी। ES90 के टॉप मॉडल की WLTP रेंज 696 किलोमीटर तक होगी।
ES90 में 800V आर्किटेक्चर मौजूद है। यह इलेक्ट्रिक सेडान 350 kW तक डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
न्यू-जनरेशन ऑडी Q3 जल्द होगी लॉन्च
भारतीय बाजार में जल्द ही ऑडी की नई जनरेशन Q3 (New-generation Audi Q3 launching Date) भी 16 अक्तूबर को पेश की जाने वाली है। बता दें कि यह Q3 की तीसरी जनरेशन होगी। नई Q3 की लंबाई पुराने मॉडल की तुलना में 40 mm ज्यादा होगी। देशभर में इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (New-generation Audi Q3 ki khasiyat) मिल सकता है। यह इंजन 204 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इतना ही नहीं इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव मिलेगा।
रेनो डस्टर हाइब्रिड की लॉन्चिंग और फीचर्स
इन सबके अलावा अक्तूबर में रेनो भी अपनी डस्टर को हाइब्रिड पावरट्रेन (Renault Duster Hybrid launched) के साथ 17 अक्तूबर को लॉन्च करने वाली है। डस्टर हाइब्रिड में 1.8-लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिल सकता है और दो इलेक्ट्रिक मोटर का सेटअप मिलने वाला है। इसका हाइब्रिड सिस्टम कुल 160 hp की पावर और 172 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। कार में 1.4 kWh का बैटरी पैक और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है।
डस्टर हाइब्रिड की सबसे बड़ी खूबी (Features of Duster Hybrid) ईवी मोड हो सकता है। माना जा रहा है कि शहर के ट्रैफिक में कार 80 प्रतिशत तक सफर ईवी मोड पर तय कर सकती है।
5 कारों में क्या कुछ होगा अलग
गौर करने वाली बात यह है कि अक्तूबर 2026 में जो 5 एसयूवी लॉन्च होने वाली है, उनमे अलग-अलग तरह की तकनीक देखने को मिलने वाली है। जैसे कि मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास फेसलिफ्ट लग्जरी इंजन (Mercedes-Maybach S-Class Facelift Luxury Engine) में अपडेट मिलेगा। वहीं, वोल्वो EX90 और ES90 इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रखेंगी। इसके अलावा नई ऑडी Q3 प्रीमियम SUV सेगमेंट में नई जनरेशन के साथ लॉन्च की जाएगी और रेनो डस्टर हाइब्रिड तकनीक के साथ आएगी।