कम कूलिंग होने पर भी फट सकता है Fridge, जानिए कैसे करें खुद का बचाव?

Refrigerator Blast Reason : आजकल लगभग हर घर में रेफ्रिजरेटर होता है। और रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल हर मौसम में किया जाता है। लेकिन गर्मियों में फ्रिज का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है। और आए दिन फ्रिज में आग लगने की खबरें सामने आती रहती हैं. क्या आपका फ्रिज कम ठंडा हो रहा है? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि फ्रिज की कम ठंडक भी ब्लास्ट का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं रेफ्रिजरेटर फटने के कारण और बचाव....
 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। Refrigerator Blast Reason : “फ्रिज” एक ऐसा उत्पाद है जिसका उपयोग हर मौसम में किया जाता है। रेफ्रिजरेटर का उपयोग खाद्य पदार्थों को ताजा रखने के लिए किया जाता है। सर्दियों की अपेक्षा गर्मियों में इसकी अधिक आवश्यकता होती है। पानी को ठंडा करने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैसे-जैसे इसका इस्तेमाल बढ़ता है, आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। आपने पिछले कुछ दिनों में कई रेफ्रिजरेटर ब्लास्ट की खबरें या हादसों के बारे में सुना होगा। इनमें से अधिकतर मामले लापरवाही के कारण सामने आते हैं।

रेफ्रिजरेटर का अत्यधिक उपयोग या उचित जानकारी के बिना इसका उपयोग करने से विस्फोट हो सकता है। अगर आपका रेफ्रिजरेटर ठीक से ठंडा नहीं हो रहा है तो भी विस्फोट का खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं कि रेफ्रिजरेटर की कम कूलिंग कैसे ब्लास्ट का कारण बन सकती है?

फ्रिज की कूलिंग का रखें ध्यान:

तपती गर्मी में फ्रिज की कूलिंग में कमी आ सकती है, लेकिन अगर उसकी कूलिंग में आपको थोड़ा अजीब सा बदलाव लगे तो इसे नजरअंदाज भी न करें। कम कूलिंग के साथ अगर दुर्गंध आए तो ये फ्रिज के खराब होने की एक वजह भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि फ्रिज को सही करने के लिए कंपनी की सर्विस सेंटर से एक बार जरूर संपर्क कर लें।

कम कूलिंग बन सकता है ब्लास्ट का कारण:

फ्रिज में कम कूलिंग होने के कारण कंडेनसर पर जोर पड़ सकता है। ऐसे में बार-बार फ्रिज को खोलना या बंद करना या फिर सामान को रखकर ठंडा करना आदि सही नहीं होता है। इससे फ्रिज के कंडेनसर पर ज्यादा जोर पड़ता है और ये फटने के पीछे का कारण भी बन सकता है। फ्रिज कुछ भी ठंडा नहीं कर रहा है तो तुरंत इसे चेक करवाएं। साथ ही उसके कंडेनसर में कोई कमी तो नहीं या वो सही से काम कर भी रहा है या नहीं? एक बार इसकी भी जांच करा लें।

कैसे करें बचाव:-

1. हमेशा फ्रिज के तापमान का ध्यान रखें कि वो 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच हो। ज्यादा करने पर उसके कंडेनसर पर लोड पड़ता है और बिजली का बिल भी ज्यादा आ सकता है। कोशिश करें कि वो इतनी डिग्री सेल्सियस के साथ ही आपका फ्रिज ठंडा करने में मददगार हो।

2. समय-समय पर फ्रिज की साफ-सफाई भी जरूरी है। अगर इसमें गंदगी जम जाती है या धूल हो जाती है तो फ्रिज की ठंडक में कमी आने लगती है जिससे फ्रिज को अपना काम करने के लिए अधिक लोड उठाना पड़ता है। इसलिए फ्रिज को हमेशा साफ रखें।

3. फ्रिज से गर्मी को बाहर निकालने के लिए उसमें कंडेनसर कॉइल होता है। अगर इस कॉइल में धूल जम जाती है तो फ्रिज में ठंडक नहीं होती है। इसलिए समय-समय पर फ्रिज के कंडेनसर कॉइल की वैक्यूम क्लीनर से सफाई करें। ध्यान रहे कि इस दौरान फ्रिज बिजली से अनप्लग्ड हो।