{"vars":{"id": "93802:4123"}}

google fitbit air रखेगा आपकी सेहत का ख्याल, बिना स्क्रीन का बैंड 7 दिन का बैटरी बैकअप

google fitbit air : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में Google Fitbit का नया फिटनेस बैंड आपकी इस परेशानी को आसान बना सकता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें ना कोई स्क्रीन है और ना ही इस बार-बार चार्जिंग लगाना पड़ता है। आपकी सेहत और फिटनेस पर नजर रखने के साथ-साथ यह 7 दिन का बैटरी बैकअप भी देता है। चलिए जान लेते हैं इस बिना स्क्रीन वाले बैंड में और क्या कुछ मिल रहा है खास।
 

HR Breaking News : (google fitbit air) बदल रहे जमाने के साथ-साथ फिटनेस को लेकर भी लोग काफी ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। इस जमाने में अगर आप भी स्मार्टफोन और स्मार्ट वॉच के जरिए नोटिफिकेशन और स्क्रीन लाइट से परेशान हो गई है तो गूगल की तरफ से एक अनोखा डिवाइस आपके लिए पेश किया गया है। गूगल कंपनी द्वारा भारतीय वेयरेबल मार्केट में अपना पहला स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर फिटबिट एयर (google fitbit air) लॉन्च कर दिया गया है। बिना किसी डिस्प्ले, नोटिफिकेशन या ऑन डिवाइस एप्स वाला यह ट्रैक्टर आपकी कलाई पर रहकर 24/7 आपकी सेहत का पूरा ध्यान रखेगा। चलिए जान लेते हैं गूगल की तरफ से लांच किए गए इस नए फिटबिट एयर के बारे में विस्तार से। 


क्या है गूगल फिटबिट एयर? (What Is Google Fitbit Air)


भारत देश में गूगल एक अलग तरह का फिटनेस ट्रैक्टर लेकर आया है। कंपनी का नया फिटबिट और बिना स्क्रीन और नोटिफिकेशन के काम करता है। सबसे खास बात यह है कि इस डिवाइस में ना कोई मैसेज देखेगा ना कोई ऐप चलाया जाएगा बस यह कनेक्ट स्मार्टफोन पर बैकग्राउंड में लगातार हेल्थ फिटनेस और स्लिप से जुड़े ट्रैक की डाटा को भेज देगा। फिटबिट एयर की भारत में कीमत तकरीबन 1399 रुपए (Google Fitbit Air Price) रखी गई है। 2 अक्टूबर से गूगल के इस नए डिवाइस की बिक्री शुरू हो जाएगी। Google Fitbit Air को भारत में लगभग चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध करवाया जाएगा और इसे गूगल स्टोर तथा रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। 


बिना स्क्रीन का क्यों है Google Fitbit Air ?


इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें कोई डिस्प्ले नहीं दिया गया है और साथ ही इसमें नोटिफिकेशन या मैसेज की सुविधा भी नहीं है। यह डिवाइस लगातार बैकग्राउंड में हेल्थ और फिटनेस से जुड़े डाटा (Health and fitness devices) कोई इकट्ठा करता है तथा कनेक्ट किए गए स्मार्टफोन पर भेज देता है। कंपनी की तरफ से फोकस किया गया है कि यह है लोगों के 24/7 रूटीन के डाटा को देखें और स्क्रीन ना होने की वजह से यह पारंपरिक स्मार्टवॉच की तुलना में हल्का भी है। 

कौन-कौन सा डाटा हेल्थ किया जाएगा ट्रैक?


Google Fitbit Air कई तरह के हेल्थ और फिटनेस डाटा को ट्रैक करता है। इसमें 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ हार्ट रिदम, Spo2, रेस्टिंग हार्ट रेट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी यानी HRV और स्लीप स्टेजेस शामिल हैं।
वर्कआउट और रोजाना की एक्टिविटी को ट्रैक करने वाला यह डिवाइस पहनकर आप अपनी नींद और रिकवरी से जुड़े डाटा को भी फोन में देख सकते हैं। गूगल का यह डिवाइस ऑटोमेटिक एक्टिविटी ट्रैकिंग की सुविधा (Automatic activity tracking feature) के साथ आ गया है। यह आपके वर्कआउट को डिटेक्ट करता है और इसमें स्क्रैच न होने की बावजूद भी आप वर्कआउट डाटा को फोन के जरिए मैनेज कर सकते हैं।