12 लाख से भी कम कीमत में Honda elevate facelift हुई लॉन्च, फीचर्स की लंबी लिस्ट
HR Breaking News (Honda elevate facelift) : होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) ने अपनी मिड साइज एसयूवी एविलेट का फेस लिफ्ट मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार इंजन में बड़े बदलाव करने की बजाए गाड़ी के डिजाइन इंटीरियर और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया है। नई एलीवेट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.80 लाख रुपए रखी गई है। जबकी इसके टॉप मॉडल की कीमत 18.40 लाख रुपए तक जाती है। खास बात यह है कि भारतीय अपडेटेड एसयूवी को पेश करने वाला दुनिया का पहला बाजार बन गया है।
कई बदलाव देखने को मिलेंगे
नई होंडा एलीवेट (honda best suv) के बाहरी लुक में कई बदलाव देखने को मिले हैं। इसके फ्रंट में नई ग्रील और होरिजेंटल डिजाइन वाले एलईडी डीआरएलएस (DRLS) दिए गए हैं। कंपनी ने होंडा के लोगो की जगह भी बदल दी है अब यह ग्रिल के बजाय बोनट पर नजर आता है। वहीं पीछे की तरफ कनेक्ट एलइडी लाइटिंग का नया ट्रीटमेंट और अपडेटेड बंपर दिया गया है। इन बदलावों से एसयूवी को पहले की तुलना में ज्यादा मॉडर्न लुक दिया गया गया है।
ये रहे आकर्षित करने वाले फीचर्स (Honda elevate facelift best SUV)
फेसलिफ्ट मॉडल में 360 डिग्री कैमरा एक अहम फीचर है। इसमें ड्राइवर को गाड़ी के आसपास की स्थिति देखने और कम जगह में पार्किंग करने में मदद मिलेगी। पहले यह सुविधा डीलर स्तर पर एसेसरी के रूप में उपलब्ध थी। जबकि अब इस कंपनी की ओर से फैक्ट्री फिटेड फीचर के तौर पर शामिल किया गया है। इसके अलावा केबिन में भी बदलाव किए गए हैं। नई एलीवेट में वेंटीलेटर फ्रंट सीट दी गई है जो गर्म मौसम में सफल और आरामदायक बनाने में मदद कर सकती है।
इनमें नहीं किया बदलाव (Honda Cars)
नई एलिवेट में 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है या गरीब 121 पीएस की पावर और 145 नम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और सीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। कंपनी ने अपडेटेड में हाइब्रिड इंजन शामिल नहीं किया है। ऐसे में यह एसयूवी पेट्रोल इंजन के साथ ही उपलब्ध रहेगी।
21 हजार रुपये में हो रही प्री बुकिंग
नई होंडा एलिवट की प्री बुकिंग (nai honda elivat ki pre booking) 21000 रुपए की टोकन अमाउंट के साथ शुरू की गई। ग्राहक कंपनी की अधिकृत डीलरशिप के जरिए बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी की बात करें तो इसका शुरुआती मॉडल 11.80 लाख रुपए टॉप मॉडल 18.40 लाख रुपए एक्स शोरूम में मौजूद है।