होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट की प्री बुकिंग शुरू, 11.81 लाख हो सकती है शुरुआती कीमत, ये फीचर्स होंगे अपडेट
HR Breaking News : (Honda Elevate Facelift) भारतीय ऑटो बाजार में होंडा कंपनी अपनी पॉपुलर SUV एलीवेट को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रही है। Honda Elevate Facelift की प्री बुकिंग (Pre-bookings for Honda Elevate facelift) शुरू होने की खबर के बीच इसकी कीमत और नए फीचर्स को लेकर भी लोगों के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं। तकरीबन 11.81 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ आने वाली इस गाड़ी में काफी सारे खास फीचर्स मिलने वाले हैं। चलिए जान लेते होंडा कंपनी की इस नई एसयूवी से जुड़ी पूरी जानकारी।
कंपनी की तरफ से इस गाड़ी की प्री बुकिंग (Honda Elevate Facelift Pre-bookings) शुरू कर दी गई है और होंडा डीलरशिप पर आप ₹21000 देकर इस गाड़ी की प्री बुकिंग कर सकते हैं। नई एलीवेट को स्टाइलिश डिजाइन के साथ पेश किया जा रहा है। फेस लिफ्ट मॉडल में कंपनी ने काफी सारे नए फीचर्स जुड़े हैं जो हर किसी को अपना दीवाना बना सकते हैं।
क्या हो सकते हैं डिजाइन में बदलाव? (Honda Elevate Facelift Design)
होंडा कंपनी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि होंडा एलीवेट फेसलिफ्ट को पूरी तरह नया डिजाइन देने के बजाय इसकी मौजूद डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। गाड़ी के बंपर, एलॉय व्हील्स और लाइटिंग एलिमेंट्स में अपडेट मिलने की संभावना है। पूरी तरह देखा जाए तो एलीवेट का पूरा आकार मौजूदा मॉडल जैसा ही रह सकता है। इसके अलावा टेल लैंप्स में नए लाइटिंग ग्राफिक्स दिए जा सकते हैं। फ्रंट डिजाइन मे भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
केबिन में बड़े बदलाव की संभावना (Honda Elevate Facelift Cabin)
मिली जानकारी के अनुसार नई एलीवेट के केबिन में बाहरी हिस्से की बजाय काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें 10.25 इंच की टच स्क्रीन मिलने की संभावना है। यह यूनिट अपडेटेड होंडा सिटी में मिलने वाली स्क्रीन जैसी हो सकती है। डैशबोर्ड में फिलहाल के लेआउट को पूरी तरह नहीं बदला जाएगा बल्कि इसमें नए अपहोल्स्ट्री और केबिन ट्रिम मिल सकती है। टोटल देखा जाए तो इस गाड़ी के इंटीरियर में काफी ज्यादा नया लुक (Honda Elevate Facelift New Look) मिल सकता है।
फिलहाल के मॉडल में जो कमियां हैं उन्हें दूर करने की कोशिश (Honda Elevate Facelift Features)
होंडा एलीवेट के मौजूदा मॉडल में कई सारे फीचर्स की कमी है जो अपने सेगमेंट में मिल सकते हैं। नई एलीवेट में फैक्ट्री फिटेड 360 डिग्री कैमरा और वेंटीलेटर फ्रंट सीट्स मिलने की संभावना है। अगर यह पिक्चर शामिल किए जाते हैं तो मौजूदा मॉडल की तुलना में यह नई कार काफी ज्यादा आकर्षित हो सकती है।
इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव (Honda Elevate Facelift Engine)
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 121hp की पावर और 145Nm टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप CVT गियरबॉक्स मिल सकता है। यानी इंजन में बदलाव के बजाय डिजाइन और फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकता है।
क्या मिलेगा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन?
होंडा सिटी में मिलने वाला 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन 126hp की पावर और 253Nm टॉर्क देता है। हालांकि, एलिवेट फेसलिफ्ट में यह इंजन आएगा या नहीं, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
इतनी होगी कीमत (Honda Elevate Facelift Price)
मौजूदा होंडा एलिवेट की कीमत 11.81 लाख से 16.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, लेकिन बात की जाएं इसके फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत की तो वह भी इसी रेंज में रहने की संभावना है।