Maruti Fronx खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट, कितनी बनेगी EMI
HR Breaking News - (Maruti Fronx)। अगर आप भी मारुति फ्रॉन्क्स (Maruti Fronx News) खरीदने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है। आप इस एसयूवी का डाउन पेमेंट कर आसान किस्तों पर घर ला सकते हैं। आज हम आपको इस खबर में मारुति फ्रॉन्क्स की डाउन पेमेंट से लेकर ईएमआई तक के पूरे केलकुलेशन के बारे में बताने वाले हैं। खबर में जानिए कि इसके लिए आपको हर महीने कितनी ईएमआई देनी होगी।
मारुति फ्रॉन्क्स की कीमत
कीमत की बात करें तो मारुति फ्रॉन्क्स की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (Maruti Fronx On Road Price) 6,84,900 रुपये से शुरू होती है, उसके टॉप वेरिएंट की कीमत 11.98 लाख रुपये तक जाती है। इस एसयूवी को खरीदने के लिए आपको 47,943 रुपये का RTO शुल्क का भुगतान करना होगा और 37,961 रुपये का इंश्योरेंस अमाउंट का पेमेंट करना होाग।
कितने महीने तक देने होगी EMI
इस हिसाब से गाड़ी की ऑन रोड कीमत 7,70,804 रुपये के आस-पास होगी। अगर आप इस गाड़ी को 1 लाख रुपये की Down Payment पर खरीदते हैं तो बचे हुए 6,70,804 रुपये पर आपको कार लोन (Maruti Fronx Car Loan) लेना होगा। हम आपको उदाहरण से समझाते हैं, जैसे कि 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर आपको कार लोन 5 साल के लिए मिलें तो ऐसे आप 60 महीनों में 14,253 रुपये की EMI (Maruti Fronx EMI) से लोन चुकता कर देंगे।
कितना होगा ब्याज का भुगतान
अगर आप इस कार की खरीदी के लिए 1 लाख रुपये का डाउनपेमेंट (Maruti Fronx Downpayment) करते हैं और 5 साल की EMI (Maruti Fronx EMI) भरते हैं तो आप कुल 60 किस्तों में 1,84,352 रुपये के इंटरेस्ट का भुगतान करेंगे। अगर ब्याज के हिसाब से देखें तो आपकी गाड़ी की कीमत कुल 9,55,156 रुपये के आस-पास हो जाएगी, जिसमें 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट भी जोड़ा गया है।
कैसा है मारुति फ्रान्क्स का डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो मारुति फ्रान्क्स (Maruti Franchise Design) में बोल्ड फ्रंट ग्रिल, LED DRLs, कूपे-स्टाइल स्लोपिंग रूफलाइन, कनेक्टेड LED टेललाइट्स और स्पोर्टी अलॉय व्हील्स के साथ खरीद सकते हैं। मारुति फ्रान्क्स एसयूवी के केबिन में डुअल-टोन थीम, सॉफ्ट-टच मैटेरियल, 9-इंच HD SmartPlay Pro+ टचस्क्रीन और अच्छा सीटिंग स्पेस का फायदा (Seating space advantage) मिलता है।
मारुति फ्रान्क्स के सेफ्टी फीचर्स
फीचर्स पर गौर करें तो मारुति फ्रान्क्स में हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो AC, क्रूज कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, कीलेस एंट्री, रियर AC वेंट्स और पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स (Safety Features of Maruti Franx) मिलते हैं और सेफ्टी के तौर पर
6 एयरबैग्स
ABS के साथ EBD
ESP
हिल-होल्ड असिस्ट
ट्रैक्शन कंट्रोल
ISOFIX
सीटबेल्ट रिमाइंडर
मारुति फ्रान्क्स के इंजन ऑप्शन
मारुति फ्रान्क्स को आप दो इंजन ऑप्शन (Maruti Franx Engine Options) में खरीद सकते हैं, जिसमे से पहला इंजन ऑप्शन 1.2L K-सीरीज डुअल जेट पेट्रोल है, जो 90 hp के साथ 113 Nm टॉर्क को जनरेट करता है। आप इसे MT/AMT के साथ CNG विकल्प में खरीद सकते हैं और दूसरे इंजन ऑप्शन को देखें तो 1.0L टर्बो बूस्टरजेट इंजन है, जो 100 hp पावर और 148 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसे MT और 6AT विकल्प में आप खरीद सकते हैं। बता दें कि पेट्रोल के साथ अधिकतम क्लेम्ड माइलेज 22.89 kmpl है।