महिंद्रा XUV 3XO EV खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउनपेमेंट, कितनी बनेगी EMI, जानें पूरा कैलकुलेशन
HR Breaking News(Mahindra XUV ) अगर आप भी हाल फिलहाल में कोई इलेक्ट्रिक SUV लेने का सोच रहे हैं तो नई महिंद्रा XUV 3XO EV आपके लिए बेहतर हो सकती है। महिंद्रा XUV 3XO को आप डाउनपेमेंट देकर हर महीने ईएमआई चुकता कर कम कीमत (Mahindra XUV Price)में इसे घर ला सकते हैं। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि महिंद्रा XUV 3XO EV खरीदने के लिए आपको कितनी डाउनपेमेंट देनी होगी।
कितने मॉडल में आएगी महिंद्रा XUV 3XO EV
जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा XUV 3XO EV महिंद्रा XUV400 का बदला हुआ रूप है। महिंद्रा XUV 3XO EV का डिजाइन (Mahindra XUV 3XO EV Design) भी महिंद्रा XUV400 की तरह ही है, ये भारत की एक बहुत मशहूर SUV है। महिंद्रा की ये नई XUV 3XO EV इलेक्ट्रिक SUV AX5 और AX7L दो मॉडल्स में आती है, जिसमे से AX5 की कीमत (AX5 price) 13.89 रुपये लाख है और AX7L का प्राइस 14.96 रुपये लाख तय की गई है।
महिंद्रा XUV 3XO EV पर कितनी बनेगी ईएमआई
अगर आप महिंद्रा XUV 3XO को ईएमआई (EMI options for the XUV 3XO EV) पर खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें कि EMI का हिसाब कुछ बातों पर गौर कर लगाया गया है। जैसे कि गाड़ी की 90 प्रतिशत कीमत पर लोन लेना, 10.5 प्रतिशत की ब्याज दर और 3 या 5 साल का समय सब चीजो पर गौर कर ईएमआई का हिसाब लगाया गया है।
AX5, AX7L मॉडल की कीमत
अगर आप महिन्द्रा के महिंद्रा AX5 मॉडल (Mahindra AX5 model price) को खरीदने के लिए 3 साल का लोन लेते हैं, तो हर महीने की किस्त लगभग 40,631 रुपये के आस-पास होगी। वहीं, अगर आप इसके लिए 5 साल के लिए लोन लेते हैं, तो यह इन्स्टॉलमेंट कम होकर 26,970 रुपये हो जाएगी।
वहीं, अगर आप AX7L के लिए 3 साल के लिए लोन लेते हैं तो इसकी किस्त (Price of AX5 and AX7L models) तकरीबन 43,761 रुपये होगी। वहीं 5 साल के लिए यह इन्स्टॉलमेंट 28,939 रुपये के आसपास होगी।
XUV 3XO का बैटरी पैक
इस नई इलेक्ट्रिक कार XUV 3XO (XUV 3XO's battery pack) में 39.4kWh का बैटरी पैक भी इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मौजुद है। बता दें कि यह एक फ्रंट व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक कार (Front-wheel drive electric car) है। इस कार की इलेक्ट्रिक मोटर 147 bhp की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। महिंद्रा कंपनी ने यह दावा किया है कि इस गाड़ी को एक बार फूल चार्ज करने पर 285 किमी तक रेंज देगी। हालांकि अभी सरकारी (ARAI) आंकड़े सामने नहीं आए हैं। उम्मीद है कि यह गाड़ी सिर्फ 8।3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
इस ईवी को चलाने के तीन फन (Fun), फास्ट (Fast) और फियरलेस मोड दिए गए हैं। महिंद्रा कंपनी के अनुसार 50kW के फास्ट चार्जर (XUV 3XO EV) की हेल्प से बैटरी को 50 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकेंगे।