{"vars":{"id": "93802:4123"}}

iqoo originos 7 release dates :  iqoo के कई मॉडल्स में मिलेगा Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7, लिस्ट जारी

iqoo Smartphones originos 7 :आईक्यू फोन को लेकर युवाओं में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। कंपनी की ओर से आईक्यू फोन के कुछ मॉडल्स में Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 अपडेट (OriginOS 17 update on IQ Phone Android 7) दिया जाने वाला है, जिसकी लिस्ट जारी की गई है। इस अपडेट के बाद आईक्यू के कुछ वैरिएंट्स में नए स्मार्ट फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। खबर में जानिए आईक्यू फोन में कौन-से नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
 

HR Breaking News (iqoo Smartphones Updates) iQOO स्मार्टफोन यूज करने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कंपनी की ओर से देशभर में अपने उन स्मार्टफोन (iqoo Smartphones Updates) की लिस्ट और अपडेट शेड्यूल जारी कर दिया है, जिन्हें Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 मिलने वाला है। अगर आप भी कोई नया मॉडल लेने का सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं किन मॉडल्स में ये अपडेट मिलने वाला है। 

कब कौन से मॉडल किए जाएंगे अपडेट 


बता दें कि इस लिस्ट में कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज के साथ Neo और Z सीरीज के फोन भी शामिल किए गए हैं। कंपनी के शेड्यूल के अनुसार, सबसे पहले iQOO 15 को अक्टूबर 2026 के आखिर तक नया अपडेट (iQOO 15 gets new update) मिलने वाला है। उसके बाद नवंबर में iQOO 15R को अपडेट किया जाएगा और फिर iQOO 13 को अपडेट दिया जाने वाला है।


 इसके बाद दिसंबर में iQOO 12, iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10R को अपडेट किया जाएगा। इसके साथ कुछ Z सीरीज फोन को जनवरी 2027 के आखिर तक अपडेट दिया जाएगा और iQOO Z10x 5G को फरवरी 2027 के आखिर तक अपडेट दिया जाएगा।

 

OriginOS 7 अपडेट के बाद कैसे होंगे फंक्शन


शेड्यूल के हिसाब से सबसे पहले iQOO 15 को अपडेट (iQOO 15 update) दिया जाने वाला है। अक्टूबर 2026 के आखिर तक iQOO 15R और नवंबर के मिड तक iQOO 13  को अपडेट मिल सकता है। बता दें कि OriginOS 7 Android 17 पर आधारित (iQOO 13 gets OriginOS 7 Android 17 update) है। इस अपडेट में फोन के इंटरफेस को बेहतर बनाने पर गौर किया है, जिसके तहत यूजर्स को नए विजुअल बदलाव, स्मूद एनिमेशन और सिस्टम से जुड़े सुधार मिल सकते हैं।

 

सॉफ्टवेयर में AI से जुड़े नए फीचर शामिल 


इसके साथ ही सॉफ्टवेयर में AI से जुड़े नए फीचर (New AI features in software) शामिल किए गए हैं। अपडेट से फोन के मेन्यू, ऐप्स के बीच स्विच करने और रोज के यूज को सहज बनाना है। हालांकि, आपको यह बता दें कि हर फीचर सभी फोन में एक जैसा होगा या नहीं, यह डिवाइस और सॉफ्टवेयर वर्जन पर डिपेंड कर सकता है। गौर करें कि नया ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने से फोन की बैटरी, कैमरा या प्रोसेसर में कोई बदलाव नहीं होगा।

कैसे चेक कर सकते हैं iQOO मॉडल अपडेट की लिस्ट 


जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपका iQOO मॉडल अपडेट की लिस्ट (iQOO model update list) में शामिल है, तो ऐसे में तय समय के आसपास अपने मोबाइल की सेटिंग्स में जाकर नया सॉफ्टवेयर को आप चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप स्मार्टफोन की सेटिंग खोलें। उकसे बाद सिस्टम अपडेट या साफ्टवेयर अपडेट विकल्प ऑप्शन पर जाएं। फिर उपलब्ध अपडेट को डाउनलोड करने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप रख लें। उसके बाद फोन में बैटरी रखें और Wi-Fi से अपडेट डाउनलोड कर लें।