खरीदना चाह रहे हैं पहला दुपहिया वाहन, जानें Activa खरीदें या Splendor

two wheeler : देशभर के युवाओं में इन दिनों टू-व्हीलर की मांग लगातार बढ़ रही है। अगर आप भी इन दिनों पहला दुपहिया वाहन खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं और कन्यफ्यूजड है कि पहले Activa खरीदें या फिर Splendor खरीदें  (two wheeler ) तो आज हम आपको इस कन्फ्यूशन को इस खबर के माध्यम से दूर करने वाले हैं। आइए खबर में जानते हैं कि आपके लिए कौन सा ऑप्शन बेस्ट हो सकता है। 
 

HR Breaking News (Bike vs Scooter) नौकरीपेशा लोग जो रोज ऑफिस जाते हैं, वो खासतौर पर ऐसा  दुपहिया वाहन खरीदना चाहते हैं जो सस्ती होने के साथ ही कम पेट्रोल खर्च करे। दोपहिया वाहन की बात करें तो Activa और Splendor दोनों (Bike vs Scooter)  ही लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। अगर आप भी कोई टू-व्हीलर लेने का सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि दोनों गाड़ी में से किसे खरीदना बेहतर रहेगा।

 

किसके लिए बेस्ट है स्कूटर 


वैसे तो पहली बार जो गाड़ी (bike vs scooter india ) सीखते हैं, उनके लिए तो स्कूटर सबसे बेहतर ऑप्शन माना जाता है, क्योंकि ये गियरलेस होता है। स्कूटर में क्लच और गियर नहीं होता है, जिससे नया राइडर सिर्फ सड़क और संतुलन पर ध्यान रखता है।
स्कूटर (first bike or scooter ) में फुटबोर्ड और सीट के नीचे सामान रखने की जगह यानी की बूट स्पेस आदि इसे ऑफिस आने जाने के लिए सामान लाने के लिए सही है। छोटे पहियों के चलते शहर के भारी ट्रैफिक से स्कूटर को संभालना आसान हो जाता है।

 

किस लिहाज से फायदेमंद है बाइक 


बाइक की बात करें तो ये मजबूती और लंबी दूरी को प्राथमिकता देने वालों के लिए  बेस्ट (best first two wheeler india ) है। हां वो बात अलग है कि बाइक चलाने वालों को क्लच और गियर आदि की जानकारी लेने में थोड़ा वक्त लगता है और अभ्यास लगता है, लेकिन जैसे ही आप एक बार सब सीख जाते हैं तो बाइक पर आपका कंट्रोल स्कूटर से  बेहतर हो जाएगा।
बाइक के फायदे यह है कि बाइक (first bike or scooter ) के बड़े पहिये उबड़-खाबड़ रास्तों और गड्ढों वाली सड़कों पर ज्याद स्टेबिलिटी देते हैं। अगर आप डेली 30-40 किलोमीटर से अधिक का सफर करते हैं, तो बाइक चलाना आपके लिए बेहतर साबित होगा, इसके साथ ही बाइक्स अक्सर स्कूटरों की तुलना में ज्यादा माइलेज प्रदान करती है।

इन बातों पर करें खास गौर 


जब भी आप पहली बार टू-व्हीलर (first two wheeler buying guide ) खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों पर बेहद गौर करना चाहिए। आपको बता दें कि अगर आपको शहर में 10-15 किलोमीटर चलना है तो इ सके लिए स्कूटर बेस्ट है और लंबी दूरी तय करनी है तो बाइक बेस्ट है। अगर घर में महिलाएं या बुजुर्ग भी वाहन चलाते हैं तो स्कूटर एक बेस्ट ऑप्शन है। कम बजट में बेहतर माइलेज के लिए 100cc-110cc की बाइक बेस्ट रहती है, जबकि स्कूटरों का रखरखाव काफी कॉस्टली हो जाता है। इसके साथ ही तेज रफ्तार में बाइक ज्यादा स्टेबल रहती है। वहीं, स्कूटर में छोटे टायर प्रोफाइल के चलते तेज मोड़ या गीली सड़कों पर फिसलन का खतरा रहता है।

किस मामले में कौन सा टू-व्हीलर है बेस्ट 


बता दें कि अगर आप सफर के दौरान सरलता और सुविधा चाहते हैं, तो इसके लिए एक्टिवा या जुपिटर (First vehicle Bike or scooter) जैसे स्कूटर आपके लिए बेस्ट है। लेकिन अगर आप राइडिंग का मस्त एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं और फ्यूल बचाना चाहते हैं, तो स्प्लेंडर या शाइन जैसी बाइक्स आपके लिए बेस्ट हो सकती है। जब भी बाइक  खरीदें तो खरीदने से पहले एक बार शोरूम पर दोनों की टेस्ट राइडिंग लें।