Mahindra SUV : महिंद्रा की इस कार ने मचाया धमाल, पहले ही दिन 94000 बुकिंग
Mahindra Sale Hike : महिंद्रा ने एक बार फिर ये मार्केट में धमाल मचा दिया है। बता दें कि कंपनी की एक कार ने पहले दिन ही बुकिंग (Mahindra Car Booking) के सारे रिकॉर्डतोड़ दिये हैं। इसकी बुकिंग के पहले दिन ही गाड़ी की टोटल 94000 बुकिंग हो गई है। आज हम आपका इस खबर के माध्यम से इस गाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News (Mahindra XEV 9S 94000 booking) भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में महिंद्रा ने एक बार फिर से धमाल मचा दिया है। बता दें कि कंपनी की इस एसयूवी ने सारे रिकॉर्डतोड़ दिये हैं। गाड़ी का दमदार लुक, एडवांस फीचर्स (Mahindra XEV 9S launch date) और भरोसेमंद परफॉर्मेंस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। महिंद्रा की इस SUV को पहले ही दिन रिकॉर्ड 94,000 बुकिंग्स मिल गईं है, जोकि इसकी बढ़ती लोकप्रियता को साफ तौर पर दर्शाता है।
इस गाड़ी की बिक्री में आया उछाल
महिंद्रा (Mahindra) ने एक बार फिर से इस बात को साबित कर दिया है कि भारतीय ग्राहकों में उसकी SUVs का क्रेज किस कदर है। कंपनी की नई लॉन्च हुई XEV 9S और XUV 7XO को लॉन्च के पहले ही दिन करीब 94,000 बुकिंग्स मिल चुकी है। इन बुकिंग्स की कुल वैल्यू 20,500 करोड़ (Mahindra XEV 9S Price) से ज्यादा बताई जा रही है।
बुकिंग के तोड़े सारे रिकॉर्ड
महिंद्रा (Mahindra Car Sale) ने इन दोनों SUVs की बुकिंग मंगलवार को शुरू कर दी थी। इसके बाद दोपहर 2 बजे तक ही कुल 93,689 बुकिंग्स दर् की जा चुकी थी। इतनी बड़ी संख्या में ऑर्डर मिलना इस बात की ओर साफ इशारा कर रहा है कि ग्राहक महिंद्रा (Mahindra New Car) की नई पेशकशों को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं।
पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में लॉन्च
नई महिंद्रा (Mahindra XEV 9S) SUVs अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर लाई जा रही है। इसके आलावा XEV 9S एक ऑल-इलेक्ट्रिक SUV है, जो EV खरीदारों को टारगेट करती है। XUV 7XO को पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया जा रहा है। इस तरह महिंद्रा (Mahindra XEV 9S Specs) अब इलेक्ट्रिक, पेट्रोल और डीजल तीनों पावरट्रेन में मजबूत ऑप्शन बनकर दिख रही है।
महिंद्रा ने जारी किया बड़ा अपडेट
कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि XEV 9S और XUV 7XO के जरिए वे ऑथेंटिक SUV सेगमेंट में अपनी लीडरशिप और मजबूत करती नजर आ रही है। महिंद्रा (Mahindra XEV 9S) ने जानकारी देते हुए बताया है कि बदलती ग्राहक पसंद और अलग-अलग उपयोग जरूरतों के हिसाब से ये दोनों मॉडल बिल्कुल फिट बैठते दिख रहे हैं।
इस दिन से शुरू हो जाएगी डिलीवरी
महिंद्रा XUV 7XO की डिलीवरी मंगलवार से ही फेज वाइज (Mahindra XEV 9S Price) शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही XEV 9S की डिलीवरी 26 जनवरी 2026 से शुरू होने वाले सप्ताह में की जाने वाली है।
लगातार बढ़ रहा है महिंद्रा कंपनी का डंका
2025 में महिंद्रा ने लगभग 6 लाख गाड़ियों की बिक्री की दी थी जोकि सालाना आधार पर लगभग 20 प्रतिशत की ग्रोथ को दर्शाती है। इसी कीमत पर कंपनी (Mahindra XEV 9S booking) हाल ही में भारत की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल निर्माता कंपनी बनकर सामने आ रही है। यहां उसने हुंडई और टाटा (Tata Motors) को पीछे छोड़ दिया है।