mahindra xuv 7xo xev 9s की डिमांड ने तोड़े रिकॉर्ड, हजारों बुकिंग मात्र कुछ ही घंटों में
Mahindra Sale : महिंद्रा ने एक बार फिर से मार्केअ में धमाल मचा दिया है। बता दें कि कंपनी के द्वारा दो नई कारों को मार्केट में लॉन्च किया गया है। इन कारों में mahindra xuv 7xo (mahindra xuv 7xo Price) और mahindra xev 9s को शामिल किया गया है। इस गाड़ियों की कुछ ही घंटों में हजारों की बुकिंग आ गई है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (mahindra xuv 7xo and xev 9s) जब भी बात कम कीमत में प्रिमियम फीचर वाली कार को लेने की होती है तो लोगों के मन में सबसे पहले महिंद्रा का ही ख्याल आता है। महिंद्रा की इसी लोकप्रियता (mahindra xuv 7xo Feature) की वजह से कंपनी की गाड़ियों की बुकिंग ने सारे रिकॉर्डतोड़ दिये है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से mahindra xuv 7xo और mahindra xev 9s की सेल के बारे में बातने जा रही है। आइए जानते हैं इस बारे में।
इस दिन हुई थी बाजार में लॉन्च
भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी महिंद्रा XUV 7XO (Mahindra XUV 7XO) को 5 जनवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि महिंद्रा की ये नई एसयूवी महिंद्रा XUV 700 का ही अपडेटेड वर्जन रहने वाला है। लॉन्च होने के बाद कल यानी 14 जनवरी से नई महिंद्रा XUV 7XO की बुकिंग (Mahindra XUV 7XO Booking) की शुरुआत हो गई है। इसके बाद कुछ ही घंटों में नई, महिंद्रा को हजारों लोगों ने बुक कर लिया है।
ऐसे करें महिंद्रा XUV 7XO की बुकिंग
महिंद्रा XUV 7XO की बुकिंग 14 जनवरी से शुरू हो गई है। ऐसे में अगर आप भी नई महिंद्रा XUV 7XO को बुक करना चाह रहे हैं तो फिर आप सिर्फ 21,000 रुपये की टोकन राशि (Mahindra XUV 7XO Booking Token Amount) देकर ही महिंद्रा XUV 7XO को बुक कर सकते हैं। महिंद्रा XUV 7XO की बुकिंग करने के लिए आप कंपनी के नजदीकी अधिकृत डीलरशिप शोरूम को विजिट कर सकते हैं या फिर आप महिंद्रा की वेबसाइट (Mahindra Official Website) पर जाकर भी एसयूवी की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा XUV 7XO की बुकिंग शुरू होने के 4 से 6 घंटों के अंदर अंदर ही दोनों एसयूवी महिंद्रा XUV 7XO और XEV 9S ने मिलकर 93689 यूनिट्स (Mahindra XEV 9S Sale) की बुकिंग हासिल कर ली है। महिंद्रा XEV 9S भी कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई थी।
महिंद्रा XUV 7XO की इतनी है कीमत
महिंद्रा XUV 7XO की कीमत के बारे में बात करें तो फिर महिंद्रा XUV 7XO की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 13.66 लाख रुपये तय की गई है। इसके अलावा इसके टॉप वेरिएंट की कीमत (Mahindra XUV 7XO Price) 24.92 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। कार में आपको 6 और 7 सीटर दोनों ही ऑप्शन मिल जाएंगे।
महिंद्रा XUV 7XO में मिलेंगे ये फीचर्स
अगर इस कार के फीचर्स के बारे में बात करें तो नई महिंद्रा XUV 7XO में कंपनी ने भर भर के फीचर्स (XUV 7XO Features) को शामिल किया है। इसमें डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, पैसेंजर साइड स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, (XUV 7XO Specs) प्रीमियम ऑडियो सिस्टम सपोर्ट, 540 डिग्री व्यू कैमरा और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स को शामिल किया है।
एलेक्सा और ChatGPT के साथ होगी लॉन्च
नई महिंद्रा XUV 7XO को एलेक्सा और ChatGPT के साथ लॉन्च किया जा रहा है। ऐसे में अब लोग कार में आसानी से बोलकर अन्य फीचर्स का यूज कर सकेंगे। सेफ्टी (Mahindra XUV 7XO Safety Feature) के बारे में बात करें तो कार में आपको कई सारे फीचर्स दिये जा रहे हैं। इन फीचर्स में 540 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक ऑटो होल्ड, ISOFIX सीट एंकर, लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।
महिंद्रा XUV 7XO का ऐसा होगा इंजन
नई महिंद्रा XUV 7XO में आपको पेट्रोल और डीजल (Mahindra XUV 7XO Desiel Varient Price) दोनों ही तरह के इंजन ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे। इस कार में आपको 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर का टर्बो डीजल इंजन भी दिया जा रहा है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड (Mahindra XUV 7XO Feature) ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प को भी शामिल किया गया है। कार में 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन 200PS की पावर और 380Nm का टॉर्क को जनरेट करता है। इसके साथ ही 2.2 लीटर का डीजल इंजन 185PS की पावर और 450Nm का टॉर्क (Mahindra XUV 7XO Power) को जनरेट करता है।